---Advertisement---

The Archies Review: सुहाना की एक्टिंग देख लोग हुए यह कहने पर मजबूर, सोशल मीडिया पर मिल रहे ऐसे रिएक्शन

The Archies Review: सुहाना खान अपनी डेब्यू फिल्म से ही चमक उठी है। जी हां, सोशल मीडिया पर उनकी खुशी कपूर के साथ एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है और कहने में दो राय नहीं है की फिल्म फिलहाल चर्चा में है। फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है और शाहरुख खान की लाडली लाइमलाइट में आ गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 7, 2023 3:53 अपराह्न

the archies review
Follow Us
---Advertisement---

The Archies Review: सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा जैसे स्टार्स की डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब ऐसे में सुहाना लोगों को हैरान करती हुई नजर आई। इस फिल्म को देखने के बाद लोग यह कहने के लिए मजबूर हो गए कि सुहाना शाहरुख खान की बेटी है। एक्टिंग के मामले में वह अपने पिता के नक्शे कदम पर आई है। जी हां, लोग उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। आईए जानते हैं आखिर किस तरह मिल रही है लोगों से प्रतिक्रिया।

काफी अलग है फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी काफी अलग है जिसमें दोस्तों का एक झुंड एक पार्क को बचाने के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखते हैं। हालांकि ट्विस्ट तब आता है जब वह पार्क इस ग्रुप से वेरोनिका यानी सुहाना खान के पिता खरीदने वाले होते हैं। अब क्या होगी कहानी में अंजाम और क्या टूट जाएगी वेरोनिका की दोस्ती। यह जानने के लिए आपको नेटफ्लिक्स पर आज ही इस फिल्म को स्ट्रीम करनी पड़ेगी। 2 घंटे 23 मिनट की फिल्म हिंदी तमिल तेलुगू मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई है। रिलीज के बाद से लोग इसे खूब स्ट्रीम कर रहे हैं।

सुहाना और खुशी की एक्टिंग की तारीफ

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुहाना खान और खुशी कपूर की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। जोया अख्तर अपने निर्देशन के मामले में एक बार फिर लोगों का दिल जीतती हुई नजर आई। ‘द आर्चीज’ को म्यूजिकल मूवी बताया जा रहा है और इसे एंटरटेनमेंट के साथ-साथ इमोशंस का भी डोज करार दिया गया। फिल्म को ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘दिल धड़कने दो’ से कंपेयर किया गया और स्टार कास्ट चर्चा में आ गए हैं। सुहाना खान, खुशी कपूर अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, मिहिर आहूजा वेदांग रैना जैसे यंग स्टार्स नज़र आ रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिल रहे ऐसे रिएक्शंस

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026