---Advertisement---

The Diary of West Bengal: ‘द केरल स्टोरी’ के बाद अब इस फिल्म को लेकर आक्रोश, ममता सरकार ने निर्देशक को थमाया लीगल नोटिस

The Diary of West Bengal: आज के समय में फिल्मों को लेकर विवाद काफी आम है ट्रेलर हो या पोस्टर रिलीज होते ही उसे बायकॉट या विवादों का सामना करना पड़ता है। अभी हाल ही में ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं अब एक और फिल्म भी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 26, 2023 2:33 अपराह्न

The Diary of West Bengal
Follow Us
---Advertisement---

The Diary of West Bengal: आज के समय में फिल्मों को लेकर विवाद काफी आम है ट्रेलर हो या पोस्टर रिलीज होते ही उसे बायकॉट या विवादों का सामना करना पड़ता है। अभी हाल ही में ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं अब एक और फिल्म भी कंट्रोवर्सी के निशाने पर है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ की जिसे लोगों से तो ठीकठाक प्रतिक्रया मिल रही है लेकिन यह विवाद गहराता नजर आ रहा है। फिल्म को लेकर राजनीतिक नेताओं की तरफ से भी खूब सवाल उठाए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म बंगाल को बदनाम करने की साजिश है।

क्या है फिल्म में बंगाल के खिलाफ

सूत्रों की माने तो पश्चिम बंगाल पुलिस ने हिंदी फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ के निर्देशक को नोटिस जारी कर आरोप लगाया है कि निर्देशक इस फिल्म से बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वसीम रिजवी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, पश्चिम बंगाल की डायरी जितेंद्र नारायण सिंह द्वारा निर्मित और प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा द्वारा लिखित और निर्देशित है। दावा किया जा रहा है कि फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। वहीं सोशल मीडिया पर भी दो गुट बन गए हैं जो इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रया दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

ममता सरकार ने निर्देशक को नोटिस भेजा

एक तरफ बंगाल में ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर हंगामा जारी है वहीं अब एक और फिल्म ममता सरकार के निशाने पर आ गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक यह फिल्म पश्चिम बंगाल के कट्टरपंथी संगठन रोहिंग्या मुस्लिमों पर आधारित है और यह फिल्म सच्ची घटनाओं का दावा करती है। ऐसे में क्विक एक्शन लेते हुए ममता सरकार ने निर्देशक को नोटिस पकड़ाया। अब निर्देशक को पश्चिम बंगाल के AMHERST पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए सीआरपीसी की धारा 41 A के तहत नोटिस भेजा गया है और 30 मई को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिलहाल यह फिल्म अगस्त 2023 में रिलीज होगी ऐसा माना जा रहा है लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। रिपोर्ट्स की माने तो इस मामले में IPC की धारा 120(B), 153A, 501, 504, 505, 295 A और IT कानून की धारा 66 D, 84B और सिनेमेटोग्राफी एक्ट की धारा 7 के तहत मामला दर्ज है। वहीं इस नोटिस के बाद निर्देशक के वकील ने कहा कि उनकी तरफ से सब तैयार है और वह कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। अब इन सब को देखते हुए यह साफ़ है कि यह विवाद बड़ा है।

यहां देखें Video:-

https://youtu.be/Cx-in8d-3oo
The Diary of West Bengal: ‘द केरल स्टोरी’ के बाद अब इस फिल्म को लेकर आक्रोश, ममता सरकार ने निर्देशक को थमाया लीगल नोटिस

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026

Salman Khan

नवम्बर 7, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026