---Advertisement---

The Family Man 3: मनोज बाजपेयी की वेब सीरिज की शूटिंग हुई शुरू तो चहक उठे फैंस, देख राशि खन्ना भी हुई उतावली

The Family Man 3: मनोज बाजपेयी बहुत जल्द 'द फैमिली मैन सीजन 3' में नजर आने वाले हैं और इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। लोगों की एक्साइटमेंट देखने लायक है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 6, 2024 3:24 अपराह्न

The Family Man 3
Follow Us
---Advertisement---

The Family Man 3: अपनी फिल्म ‘भैया जी‘ के बाद एक बार फिर ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं मनोज बाजपेयी क्योंकि वह आ रहे हैं फैमिली मैन लेकर। जी हां, उनकी अपकमिंग वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ की अनाउंसमेंट कर दी गई है। पहले दो सीजन को फैंस से खूब प्यार मिला और यही वजह है कि इसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में लोगों की एक्साइटमेंट को कम करते हुए मेकर्स ने शूटिंग शुरू होने की झलक फैंस को दिखाई है। इसके साथ ही मनोज बाजपेयी की एक फोटो भी चर्चा में है। तस्वीर को देखने के बाद न सिर्फ फैंस बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी एक्साइटेड हो गए हैं।

पोज देते नजर आए मनोज बाजपेयी

प्राइम वीडियो ने इसकी झलक शेयर की है जिसमें मनोज बाजपेयी राज एंड डीके के साथ पोज़ देते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि राज एंड डीके के बैनर तले बनने वाली यह वेब सीरीज काफी डिमांड में है जिसमें मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। सीरीज में उनके साथ होगी प्रियामणि जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है। सीन, शॉट और तारीख भी दिखाई दे रही है जिस दिन की शूटिंग हो रही है। वही अलग अंदाज में मनोज अपने निर्देशक के साथ पोज़ देते दिख।

देख स्टार्स भी हुए एक्साइटेड

इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है और लोग रिलीज तारीख के लिए बेसब्री से इंतजार करने लगे। वहीं इस सबके बीच राशि खन्ना के कमेंट ने लोगों का ध्यान खींचा। इस पोस्ट को देखने के बाद राशि खन्ना ने कमेंट में लिखा, “येय इंतजार नहीं कर सकती।” तो नील नितिन मुकेश ने कहा आगे के लिए इंतजार में हूं।

धमाल मचाने के लिए तैयार मनोज बाजपेयी

बता दें कि ‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार बज बरकरार है। ऐसे में अब मेकर्स ने जब इसकी घोषणा कर दी तब लोगों के बीच लगातार बेकरारी देखने को मिल रही है। एक बार फिर पुरानी स्टार कास्ट के साथ मनोज बाजपेयी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026