---Advertisement---

कनाडा कैफे फायरिंग के बीच The Great Indian Kapil Show में सुनील पाल पर समय रैना ने भर भरकर किया कटाक्ष, गाली से लेकर जूतों का हुआ जिक्र

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के कैप्स कैफे के सामने एक बार फिर से फायरिंग की घटना ने लोगों को चकित कर दिया है। वहीं इस सबके बीच आखिर ऐसा क्या हुआ समय रैना और सुनील पाल के बीच जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 3, 2026 4:11 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे के सामने चौथी बार फायरिंग की घटना सामने आई है जिसने निश्चित तौर पर लोगों को हैरान कर दिया है। वहीं बीते दिन उनका द ग्रेट इंडियन कपिल शो काफी चर्चा में रहा। जहां एक के बाद एक सरप्राइज लोगों को देखने को मिला। पहले समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को साथ में देखा गया तो वहीं बाद में जबरदस्त तड़का तब लगा जब सुनील पाल शो में पहुंचे। ऐसे में समय रैना उन्हें रोस्ट करने में पीछे नहीं रहे। गौरतलब है कि दोनों की कंट्रोवर्सी काफी सुर्खियों में रही है।

The Great Indian Kapil Show में सुनील पाल के आतंकवादी बयान पर समय रैना ने लिए मजे

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचे सुनील पाल समय रैना को लेकर कहते हैं कि “अच्छा होता अगर वह अपने मुंह से ग्रेनेड फेंकता, क्योंकि असल में उससे जो निकलता है वह बर्दाश्त के बाहर होता है। और जो समझ में नहीं आता वो समाज में नहीं आता, इसलिए जो कोई भी समाज का नहीं है, वह असल में आतंकवादी है।” समय मज़ाक में कहते हैं कि उन्हें सुनील या उनके खिलाफ़ दिए गए बयानों से कोई दिक्कत नहीं है उन्हें बस इस बात से दिक्कत है कि वह अपने दांत ब्रश क्यों नहीं करते।

जूता और गाली को लेकर क्या बोले समय रैना

समय रैना इस दौरान यह भी कहते हैं कि उन्होंने जो भी गालियां सीखी हैं वह सुनील पाल के वीडियो से ही। उनके वीडियो पर कमेंट्स से सीखी हैं। मुझे सुनील भाई एक नंबर लगते हैं दस में से।” कपिल शर्मा ने सुनील से उनकी फ़िल्म के प्रीमियर पर चप्पल पहनकर आने के बारे में पूछा तो समय कहते हैं कि “यह हमेशा चप्पल में घूमते हैं, जूता तो इनको पड़ जाता है कहीं से।”

कनाडा स्थित कपिल शर्मा के कैप्स कैफे के बगल में एक बार फायरिंग

गौरतलब है कि एक तरफ कपिल शर्मा का शो समय रैना और सुनील पाल को लेकर सुर्खियों में है तो दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि कनाडा स्थित उनके कैप्स कैफे के बगल में एक बार फायरिंग की घटना हुई जिसने लोगों को हैरान कर दिया। वहीं सुनील पाल की तो उन्होंने समय रैना पर कटाक्ष करते हुए उन्हें कॉमेडी का आतंकवादी कह दिया था। वहीं समय ने जवाब देते हुए उनसे बेहतर खुद को बताया।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026