---Advertisement---

The Kapil Sharma Show: शो में शार्क टैंक के जजों से किए गए अटपटे सवाल, एसिडिटी या लिक्विडिटी पर फंसे ये बिजनेसमैन

The Kapil Sharma Show: ‘द कपिल शर्मा शो’ के फैंस के लिए आगामी एपिसोड एंटरटेनमेंट का बूस्टर डोज होने वाला है। जी हां, वीकेंड पर खूब मस्ती होने वाली है। आप सोच रहे होंगे मस्ती तो होती है तो इसमें खास क्या होगा तो बता दें कि इस बार डबल धमाका होने वाला है। दरअसल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 2, 2023 10:42 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

The Kapil Sharma Show: ‘द कपिल शर्मा शो’ के फैंस के लिए आगामी एपिसोड एंटरटेनमेंट का बूस्टर डोज होने वाला है। जी हां, वीकेंड पर खूब मस्ती होने वाली है। आप सोच रहे होंगे मस्ती तो होती है तो इसमें खास क्या होगा तो बता दें कि इस बार डबल धमाका होने वाला है। दरअसल कॉमेडी शो में ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जज एक ऐसा सौदा करने के लिए आ रहे हैं जो सभी को हंसाएगा। अब तो आपकी भी एक्साइटमेंट बढ़ गई होगी और आप भी इस एपिसोड का इंतजार कर रहे होंगे। वहीं, फिलहाल सोशल मीडिया पर प्रोमो वायरल हो रहा है।

प्रोमो है बेहद मजेदार

इस वीकेंड कपिल शर्मा शो में शार्क टैंक इंडिया के जज नजर आएंगे। शो के प्रोमो में कीकू शारदा शार्क्स यानी अनुपम मित्तल, पीयूष बंसल, अमन गुप्ता, विनीता सिंह और नमिता थापर के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। कीकू शारदा की कॉमेडी ने हंसने पर मजबूर कर दिया और शार्क्स हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। चैनल ने शो का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, “ख़ुशी में होगा मुनाफा और दुख का होगा घाटा, क्योंकि मंच पर आने वाले हैं SharkTankIndia के बेहतरीन शार्क्स!”

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

कीकू शारदा शार्क्स संग मस्ती करते आ रहे हैं नजर

प्रोमो में कीकू शारदा शार्क टैंक के जजों से मजेदार सवाल करते नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं, “एक बात आप लोगो से पूछना था ये जो आप फंडिंग वंडिंग करते हैं तो कभी-कभार ऐसा पानी पुरी खाकर जब पेट खराब होता है, तो आपको एसिडिटी होती है या लिक्विडिटी होता है?” इस सवाल को सुनने के बाद शार्क्स अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। प्रोमो काफी मजेदार है जिसे देख यह साफ जाहिर है कि यह एपिसोड वाकई देखने लायक है।

एपिसोड को लेकर फैंस हैं काफी एक्साइटेड

अब यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि शार्क और कपिल शर्मा एक साथ ठहाके लगाते हुए खूब मस्ती करेंगे। शो को लेकर फैंस पहले से ही बहुत उत्साहित हैं। प्रोमो वीडियो को देख फैंस कमेंट्स कर प्यार लुटा रहे हैं और एपिसोड को लेकर अपनी बेकरारी जाहिर कर रहे हैं।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026