---Advertisement---

The Kashmir Files Unreported: विवेक अग्निहोत्री की सीरीज को लेकर एक्साइटेड हैं फैंस, अब किस सच्चाई को उजागर करेंगे निर्देशक!

The Kashmir Files Unreported: ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर सुर्खियों में रहे निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी चर्चा में हैं। जी हां, कहा जा रहा है कि वह जल्द ही एक डॉक्यूमेंट्री लेकर आने के लिए तैयार हैं। हम बात कर रहे हैं मोस्ट अवेटिंग प्रोजेक्ट ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड‘ ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2023 6:30 अपराह्न

The Kashmir Files Unreported
Follow Us
---Advertisement---

The Kashmir Files Unreported: ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर सुर्खियों में रहे निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी चर्चा में हैं। जी हां, कहा जा रहा है कि वह जल्द ही एक डॉक्यूमेंट्री लेकर आने के लिए तैयार हैं। हम बात कर रहे हैं मोस्ट अवेटिंग प्रोजेक्ट ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड‘ की जिसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में एक बार फिर विवेक अग्निहोत्री चर्चा में है और लोग इस बात को जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि आखिर अब किस कहानी से दर्शकों को लुभाने आएंगे विवेक। अपनी बेबाकी और सच्चाई फिल्मों में दिखाने में यह निर्देशक कभी पीछे नहीं रहते हैं और यही इनकी खासियत है जिसकी वजह से लोग इनके प्रोजेक्ट के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं।

‘द कश्मीर फाइल्स’ की फॉलो अप स्टोरी लाने के लिए तैयार विवेक

द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड की बात करें तो इसे लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। कहा जा रहा है कि यह कहानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाएगी जिसमें ‘द कश्मीर फाइल्स’ की फॉलोअप स्टोरी है। इसकी घोषणा विवेक अग्निहोत्री ने पहले ही कर दी थी और अब इसकी रिलीज डेट की जानकारी देकर फैंस की बेताबी को बढ़ा दी ह इतना ही नहीं यह सीरीज जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज की जाएगी। आइए जानते हैं आखिर कब रिलीज हो रही है यह सीरीज।

इस प्लेटफार्म पर रिलीज होगी यह डॉक्यूमेंट्री

इस बात की जानकारी खुद जी5 ने सोशल मीडिया के जरिए दिया है। उन्होंने लिखा, “क्या आप भी द कश्मीर फाइल्स की भयावहता से उबर नहीं पाए हैं। क्या होगा अगर वह पूरी कहानी की शुरुआत थी। तैयार हो जाइए क्योंकि विवेक अग्निहोत्री द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड के साथ वापस आ गए हैं। जिसका प्रीमियम केवल जी 5 पर 11 अगस्त को होगा।” ऐसे में रिलीज डेट की घोषणा के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

चर्चा में रही है ‘द कश्मीर फाइल्स’

गौरतलब है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लोगों ने काफी पसंद किया था और इसकी सच्चाई की फैंस ने तारीफ की थी। यह फिल्म दुनिया भर में कमाई करने के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। कश्मीरी पंडितों के साथ हुए जुल्म को इस फिल्म में जिस तरह दिखाई गई है वह काबिले तारीफ है और यही वजह है कि फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म को कई विवादों का भी सामना करना पड़ा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026