---Advertisement---

Toxic को A सर्टिफिकेट! क्या मेकर्स नहीं चाहते थे बॉलीवुड एक्ट्रेस की कास्टिंग, जानिए यश ने स्क्रिप्ट के साथ-साथ किन चीजों में किया बदलाव

Toxic: क्या यश की वजह से बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आने वाली है क्योंकि मेकर्स ने इसे बनाने के लिए काफी अलग प्लानिंग की थी लेकिन डायरेक्टर को इस तरह से मनाया गया। पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस को कास्ट नहीं किया जाना था।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 14, 2026 11:49 पूर्वाह्न

Toxic
Follow Us
---Advertisement---

Toxic: यश की फिल्म को सीबीएफसी की तरफ से हरी झंडी दिखा दी गई है लेकिन इसे A सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म को लेकर लगातार बज बरकरार है और इसमें यश के अपोजिट एक से बढ़कर एक बड़ी हीरोइन नजर आने वाली है। टीजर से लेकर ट्रेलर तक को लोगों ने खूब प्यार दिया लेकिन इस सब के बीच रेडिट पर एक पोस्ट चर्चा में है जहां टॉक्सिक को लेकर शॉकिंग जानकारी दी गई है। हालांकि इसके साथ ही रेडिट यूज़र ने यह भी बताया कि यह जानकारी कन्नड़ इंडस्ट्री में एक्टिव एक सदस्य से मिली है जिसकी कोई आधिकारिक पुष्टि हमारी तरफ से नहीं की जाती है।

क्यों टॉक्सिक स्क्रिप्ट में किया गया बदलाव

Tea on Yash's influence on Toxic's script
byu/SmallAchiever inBollyBlindsNGossip

रेडिट पोस्ट के मुताबिक की गीतू मोहनदास ने यश को जो स्क्रिप्ट दिखाई थी वह यह नहीं थी जो फिल्म बनी है। शुरू में इस फिल्म के लिए किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस को लेने का प्लान नहीं था लेकिन एनिमल की सफलता के बाद यश अपनी लव इंटरेस्ट के रोल के लिए तृप्ति डिमरी को लेने का फैसला लिया था। उन्होंने स्क्रिप्ट बदलकर 5 एक्ट्रेस को शामिल करने का फैसला किया जिसमें करीना कपूर भी शामिल थी लेकिन डेट्स ना मिलने की वजह से वह कास्ट नहीं की गई और इसे नयनतारा को दिया गया।

Toxic में कैसे हुई हीरोइंस की कास्टिंग

टॉक्सिक में तृप्ति डिमरी पहले कियारा आडवाणी की जगह नजर आने वाली थी लेकिन दूसरी फिल्मों में बिजी होने की वजह से उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। कियारा ने एक दो मीटिंग के बाद ही इस रोल को करने के लिए हामी भर दी। हुमा और रुक्मणी ने भी फिल्म साइन किया। इसके साथ ही शुरुआत में तारा सुतारिया का सिर्फ एक कैमियो था लेकिन यश ने बाद में इसे पूरा रोल देने का फैसला लिया।

क्या एनिमल से इंस्पायर थे यश

इसके साथ ही रेडिट पोस्ट में यहभी बताया गया कि टॉक्सिक में दिखाए गए न्यूड और बोल्ड सीन यह गीतू मोहनदास नहीं चाहती थी लेकिन एनिमल से इंस्पायर यश ने ऐसा करने के लिए कहा। यश ने तबाही गाना को भी इस तरह से फिल्माने के लिए कहा। फिल्म का कॉन्सेप्ट भी पहले काफी अलग था जहां स्क्रिप्ट पहले भाई बहन के रिश्ते की कहानी पर आधारित थी लेकिन बाद में पिता बेटे की कहानी पर हो गई। यूजर के मुताबिक निर्देशक सिर्फ कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज करना चाहती थी लेकिन ग्लोबल लेवल पर इसे रिलीज करने की प्लानिंग यश ने की।

यश स्टारर टॉक्सिक को ए सर्टिफिकेट मिल गया है और यह 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 15

अगस्त 14, 2026

Govinda

अगस्त 14, 2026

Pooja Bedi

अगस्त 14, 2026

The Traitors 2

अगस्त 14, 2026

Batwara 1947 Movie Review

अगस्त 14, 2026

Awarapan 2 Movie Review

अगस्त 14, 2026