---Advertisement---

Urfi Javed के छोटू से कार वाले टॉप को देख यूजर्स बोले- ‘जल्दी करो पार्किंग से गाड़ी निकालना है’

Urfi Javed: उर्फी का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही है। इस बार उन्होंने बच्चों के खिलौने से ड्रेस बनाकर लोगों को चौंकाती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इस लुक को देख लोग कमेंट में उर्फी को लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। अतरंगी अंदाज की वजह से उर्फी हर बार सुर्खियों में आ ही जाती हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 30, 2023 2:35 अपराह्न

URFI JAVED
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद को जब भी मौका मिलता है वह लाइमलाइट बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। यह बात सच है कि उन्हें अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है लेकिन वह खुद की ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देख शायद आपकी निगाहें भी अटक जाए। आप इस वीडियो को देखने के बाद यह सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे की क्या इस तरह की हरकतें भी जायज है और क्या इससे भी ड्रेस बनाई जा सकती थी। दरअसल उर्फी छोटे बच्चों के खिलौने से ड्रेस बनाई नजर आई।

बेल्ट टॉप को देख यूजर्स रह गए हैरान

उर्फी के इस लेटेस्ट लुक की बात करें तो वह पहले छोटे बच्चों के कार से खेल रही होती हैं और तभी उनके दिमाग में कुछ सूझता है और वह छोटू कार की बनी हुई एक पट्टी वाले टॉप से इज्जत को छुपाती हुई नजर आती है। इस दौरान वह अपने टैटू को फ्लॉन्ट कर रही है और उन्होंने जोगर्स से इस लुक को कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस कार की बनी हुई ड्रेस के साथ पोज़ देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। एक्ट्रेस ने इस लुक को बन हेयर स्टाइल से कंप्लीट किया है और कैमरे पर अपनी अदाएं दिख रही हैं। न्यूड मेकअप और हैवी आई लुक से वह लोगों को इंप्रेस करती हुई दिखी।

यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट

हमेशा की तरह इस लुक को देखने के बाद भी लोग हैरान रह गए और कमेंट में जमकर उर्फी का मजाक उड़ा रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह की कमेंट करने के लिए मजबूर हो गए हैं। हालांकि उर्फी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा, “मेरी कार दो”। तो दूसरे यूज़र ने कहा, “यह कोई उम्र है इस कार से खेलने की वह भी ऐसे।” एक और यूजर ने कहा, “जल्दी करो पार्किंग से गाड़ी निकालना है।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “तेरी सारी कार तो यह ले ली।”

एक्सपेरिमेंट कर चौंका देती है उर्फी

गौरतलब है कि इससे पहले उर्फी जावेद कार वाले खिलौने से बनी बेल्ट पहनकर नजर आई थी जिसे उन्होंने शॉट्स के साथ स्टाइल किया था। इस लुक को देखने के बाद लोगों ने उन्हें सुझाव दिया कि वह इससे ड्रेस बना ले और इस सुझाव को वह सीरियसली ले गई और ऐसा कर भी गई। यह पहली बार नहीं है उर्फी एक्सपेरिमेंट करने की वजह से चर्चा में आई हो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026