---Advertisement---

महिलाओं को पुरुषों में क्या देखना चाहिए के सवाल पर Urfi Javed ने दिया ऐसा जवाब, फैंस बोले ‘वाह, क्या बात है’

Urfi Javed अपने अजीबोगरीब आउटफिट्स को लेकर तो चर्चा में रहते हैं मगर उनके बेबाक़ बयान भी लोगों को ख़ूब पसंद आते हैं। हाल ही में उर्फी को श्रावण शाह के पॉडकास्ट में देखा गया जहां उन्होंने समाज के कई मुद्दों पर अपने विचार खुलकर रखे हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 13, 2023 11:45 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद अपने अतरंगी लुक्स के साथ-साथ अपने बेबाक़ बयानों को लेकर भी काफ़ी सुर्खियां बटोरती हैं। इंटरनेट सेन्सेशन उर्फी जावेद को काफ़ी बार मीडिया के सामने अपने विचारों को खुलकर रखते हुए देखा गया है जिसे लोग काफ़ी पसंद करते हैं। वहीं अब उर्फी को हाल ही में श्रावण शाह के पॉडकास्ट रावण स्पीक्स में देखा गया जहां उर्फी अपने बचपन से लेकर समाज के कई मुद्दों पर अपने विचार खुलकर रखतीं नज़र आईं।

श्रावण शाह के पॉडकास्ट में दिखा Urfi Javed का बेबाक़ अंदाज़ 

दरअसल हाल ही में Urfi Javed ने श्रावण शाह के पॉडकास्ट ‘रावण स्पीक्स’ के लिए एक इंटरव्यू दिया है जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में उर्फी एक सुंदर फ़्लोरल ड्रेस पहने नज़र आ रही हैं। उर्फी कि यह ड्रेस के पीछे से बैकलेस है जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही हैं। इस इंटरव्यू के दौरान उर्फी ने श्रावण के कई सवालों का जवाब दिया। इन्हीं में से एक सवाल यह था कि आज की महिलाओं को पुरुषों में कौन-सी चीज़ देखनी चाहिए? 

इस पर Urfi Javed ने फ़टाक से जवाब दिया ‘पैसा’। आगे उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा “अभी मेरे पास है तो मैं पैसा नहीं कह रही हूं। लेकिन अगर मेरे पास पैसा नहीं होगा तो कम से कम सामने वाले के पास तो हो। दो ग़रीब लोग क्या करेंगे ख़ाली बैठकर घर पे थाली बजाएंगे?”

उर्फी के इस अंदाज़ के फैन हुए लोग 

आपको बतादें की Urfi Javed का ऐसा बेबाक़ अंदाज़ देखकर लोग अब उनकी तारीफ़ कर रहे हैं। एक यूज़र ने वीडियो के नीचे कॉमेंट करते हुए लिखा है “कपड़े जैसे भी पहने लेकिन बात सही करती है।” दूसरे यूज़र ने लिखा “उर्फी मैम का बहुत बड़ा फ़ैन हूं।” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “वाह, क्या बात है!” एक यूज़र ने लिखा “बिलकुल सही कहा उर्फी।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Suniel Shetty

मार्च 1, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2

मार्च 1, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026