---Advertisement---

Urfi javed इस बिग बॉस कंटेस्टेंट संग पहुंची सिद्धिविनायक मंदिर, शरारा लुक को मास्क के साथ किया स्टाइल

Urfi javed: उर्फी जावेद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में नजर आ रही है। इस दौरान वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी रेड शरारा लुक में उन्हें देख लोगों की बोलती बंद हो गई है और वह चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2023 4:30 अपराह्न | Updated: सितम्बर 18, 2023 6:31 अपराह्न

URFI JAVED
Follow Us
---Advertisement---

Urfi javed: अतरंगी लुक से हर बार सोशल मीडिया पर लाइमलाइट चुराने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर चर्चा में है और वजह काफी अलग है। अक्सर ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाली उर्फी इस बार अपने लुक के साथ कुछ ऐसा कर गई जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। दरअसल उर्फी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची है। अपने को स्टार के साथ उर्फी पोज देती हुई नजर आई लेकिन एक बार फिर लोगों की निगाहें उनके लुक पर अटक गई। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस वीडियो में।

इस तरह उर्फी ने दिया खुद को देसी टच

जहां तक उर्फी जावेद और प्रतीक सहजपाल के इस वीडियो की बात करें तो इसमें उर्फी एंब्रॉयडरी रेड शरारा सूट में नजर आ रही है। कहने में दो राय नहीं है कि वह काफी खूबसूरत दिखाई दी। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह प्रतीक के साथ जमकर पोज दे रही हैं। वहीं उनके लुक की बात करें तो मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल के साथ वह अपने स्टाइल को जबरदस्त बना रही है। उर्फी जावेद इस दौरान हाथों में अलता लगाई हुई नजर आई और हाई हील से अपने लुक को कंप्लीट कर रही हैं।

लोगों की हुई बोलती बंद

हालांकि जिस चीज ने लोगों की निगाहें खींची वह है उनका मास्क। शरारा सूट के साथ उन्होंने गोल्डन कलर मास्क को कैरी किया है और कहने में दो राय नहीं है कि यह लुक मंदिर के लिए काफी अजीबोगरीब है। उर्फी जावेद के इस लुक को देखने के बाद ट्रोलर्स की भी बोलती बंद हो गई क्योंकि लाल शरारा सूट में वह किसी दुल्हन से कम नहीं नजर आ रही है। यह बात सच है कि उन्होंने मास्क से इसे अलग स्टाइल दिया है लेकिन उर्फी को इस लुक में देख फैंस की बोलती बंद हो गई।

मास्क पर टिक गई निगाहें

उर्फी जावेद और प्रतीक सहजपाल का वीडियो काफी चर्चा में है और यह बात सच है कि दोनों एक दूसरे के साथ क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। बिग बॉस ओटीटी में नजर आने के बाद उन्हें लंबे समय के बाद साथ में स्पॉट किया गया। इस वीडियो को देखने के बाद उर्फी जावेद के लुक की तो लोग तारीफ कर रहे हैं। हालांकि मास्क ने एक बार फिर बेज्जती करवाई लेकिन यह सच है कि उर्फी का यह अंदाज काफी अलग है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026