---Advertisement---

Urfi Javed ने शर्ट को फाड़कर इस तरह ऑफ शोल्डर ऑउटफिट को किया स्टाइल, लोग बोले- ‘काले पानी की सजा दो इसे’

Urfi Javed: उर्फी जावेद हर बार अपने लुक से लोगों को हैरान कर देती हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। इस बार उर्फी शर्ट को फाड़कर ड्रेस को डिजाइन करती ही नजर आई और सोशल मीडिया पर उनकी यह अतरंगी ड्रेस चर्चा में है और लोग इसे देखकर हैरान रह गए हैं। फिलहाल उर्फी एक बार फिर ट्रेंड में आ गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 10, 2023 3:18 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 5:46 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: फैशन सेंस को लेकर ट्रोल होने वाली उर्फी जावेद लाइमलाइट में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। उन्हें पता है कि उनकी ड्रेस को देखकर लोग उन्हें लताड़ लगाएंगे बावजूद इसके वह अपने ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। हर बार लोगों को हैरान करने में उनका कोई जवाब नहीं है। एक बार फिर उर्फी जावेद आ गई लेकिन इस बार भी अपने फैशन के नाम पर कुछ ऐसा एक्सपेरिमेंट कर गई कि वह लाइमलाइट में आ गई है। सोशल मीडिया पर उनका यह लेटेस्ट लुक काफी चर्चा में है और फैंस इसे देखकर कंफ्यूज हो गए हैं कि उर्फी क्या बवाल मचाना चाहती है।

क्या है उर्फी के इस लुक में खास

उर्फी जावेद के इस लुक की बात करें तो उन्होंने शर्ट को फोल्ड करके ड्रेस तैयार करती हुई नजर आई है। इसमें आप देख सकते हैं कि वह शर्ट के कॉलर से बॉडीकॉन ड्रेस बनाती हुई दिखाई दी है। ड्रेस में 7 कॉलर दिखाई दे रही है जो इस ड्रेस को यूनिक बनाने के लिए काफी है। ऑफ शोल्डर इस ड्रेस में इस उर्फी अपने परफेक्ट शेप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई। एक्ट्रेस ने अपने लुक को छोटे इयररिंग्स और मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया है। ग्लोइंग आईज मेकअप और स्टाइलिश हेयर स्टाइल उनके लुक को अलग करने के लिए काफी है।

यूजर्स कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

इस लुक को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “इसे कहते हैं समय और संसाधनों की बर्बादी जो काम एक कमी से हो सकता है उसके लिए इतनी सारी इस्तेमाल कर ली।” एक और यूजर का कहना है, “सुबह से अपनी शर्ट ढूंढ रहा था पता लगा कहां गया।” एक और यूजर का कहना है, “एक 42 रेगुलर फिट शर्ट का कितना।” एक और यूजर का कहना है, “शर्ट कॉलर की जगह आंखें होती तो यह पक्का एलियन लगती।” एक और यूजर ने कहा, “मम्मी मेरी पिंक वाली शर्ट कहां है यार कब से ढूंढ रहा हूं।” एक और यूजर का कहना है कि “काले पानी की सजा दो इसे।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026