---Advertisement---

नंदमुरी बालकृष्ण ने वैलेंटाइन डे पर किया था कुछ ऐसा जिससे हैरान रह गई Urvashi Rautela, डाकू महाराज विवाद के बीच मुखर हुई एक्ट्रेस

Urvashi Rautela: डाकू महाराज को लेकर विवादों का सामना करने वाली एक्ट्रेस ने नंदपुरी बालकृष्ण को लेकर बात करते हुए कुछ ऐसा कहा चर्चा में और इस दौरान अपने रिश्ते की सच्चाई भी बताती हुई नजर आई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 7, 2026 1:59 अपराह्न

Urvashi Rautela
Follow Us
---Advertisement---

Urvashi Rautela: नंदमुरी बालकृष्ण के साथ डाकू महाराज में नजर आने के बाद एक्ट्रेस दबीडी दबीडी गाने को लेकर काफी विवादों में रही थी। जहां कुछ लोगों को यह गाना पसंद नहीं आया था और डांस पर लोगों ने आपत्ति जताई थी। इसे अश्लील बताया था तो वहीं उम्र में अंतर को लेकर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था। हालांकि इस सबके बीच पहली दफा उर्वशी रौतेला नंदमुरी बालकृष्ण के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो निश्चित तौर पर फैंस को शॉक्ड कर सकता है। आइए जानते हैं उर्वशी रौतेला क्या बोली है।

वैलेंटाइन डे पर नंदमुरी बालकृष्ण ने Urvashi Rautela के लिए किया था कुछ ऐसा

‘रेडियो नशा’ के साथ बातचीत में उर्वशी रौतेला ने कहा कि नंदमुरी बालकृष्ण के साथ काम करना उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा अनुभव रहा है। लोग छोटे-छोटे वायरल क्लिप के आधार पर जज कर लेते हैं जो पूरी तरह से गलत है जबकि रियल जिंदगी में वह काफी अच्छे इंसान है। उनके लिए खास बन चुके हैं। इस दौरान उर्वशी रौतेला ने यह भी कहा कि वैलेंटाइन डे पर उन्हें सबसे पहले विश करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि बालकृष्ण ही थे। वह हमेशा लोगों को अपनापन महसूस करवाते हैं और बच्चों से काफी ज्यादा प्यार करते हैं। हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं।

नंदमुरी की तारीफ में क्या बोली उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला ने कहा बालकृष्ण सेट पर सबको प्यार करते हैं और सबके साथ उनका बर्ताव काफी अलग होता है। उनके साथ काम करना वाकई काफी खास पल रहा है। वह बहुत ज्यादा एनर्जेटिक और मजाकिया किस्म के इंसान है। उन्हें देखकर लोग उन्हें गंभीर या घमंडी, गुस्सैल समझ लेने की गलती करते हैं लेकिन जो उन्हें करीब से जानते हैं उन्हें पता है कि वह काफी सरल और मजाकिया है। एक्ट्रेस के मुताबिक इंटरनेट पर छोटी-छोटी बातों को बतंगड़ बना दिया जाता है।

फिलहाल बालकृष्ण को लेकर उर्वशी रौतेला ने जो कहा वह चर्चा में है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026