---Advertisement---

इस तेलुगु पावर स्टार को Urvashi Rautela ने बताया आंध्र प्रदेश का CM, पोस्ट देख यूजर्स ले रहे चटकारे

Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है लेकिन अपने काम की बजाय वह किसी ना किसी वजह से यूजर्स के निशाने पर होती हैं। कभी उनकी ड्रेसिंग सेंस को लेकर तो कभी उनकी पोस्ट पर लोग उन्हें ट्रोल करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। इस सबके बीच एक ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2023 12:32 अपराह्न

Urvashi Rautela
Follow Us
---Advertisement---

Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है लेकिन अपने काम की बजाय वह किसी ना किसी वजह से यूजर्स के निशाने पर होती हैं। कभी उनकी ड्रेसिंग सेंस को लेकर तो कभी उनकी पोस्ट पर लोग उन्हें ट्रोल करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। इस सबके बीच एक बार फिर उर्वशी रौतेला गलती कर बैठी हैं और इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर लोग जमकर फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हर हद को पार करते हुए उर्वशी रौतेला ने तेलुगु पावर स्टार को आंध्र प्रदेश का सीएम बता दिया। ऐसे में यूजर्स को मौका मिल गया और उन्हें जमकर लताड़ लगा रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ तो उन्हें नो ब्यूटी नो ब्रेन बता रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

पोस्ट को देख भड़के यूजर्स

दरअसल उर्वशी रौतेला तेलुगू के पावर स्टार पवन कल्याण के साथ फिल्म दब्रो में नजर आ रही हैं। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है लेकिन इस बीच उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर इस एक्टर को आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बता रही है। इसके बाद उन्हें जमकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने की नसीहत दे रहे हैं। लोग यहां तक कह रहे हैं कि क्या तुम क्लास 4 की स्टूडेंट हो कि तुम्हें इतना भी नहीं पता है। तो वहीं अन्य यूजर कह रहे हैं, “कुछ तो गूगल कर ली होती।

उर्वशी रौतेला ने कहीं यह बात

बता दे कि पवन कल्याण और सई धर्म तेज की फिल्म दब्रो में उर्वशी रौतेला का एक स्पेशल सॉन्ग है जिसकी वजह से वह चर्चा में बनी हुई है। एक तस्वीर शेयर कर उर्वशी ने लिखा, “हमारी फिल्म #BroTheAvatar में आंध्र प्रदेश के सम्मानित मुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए खुशी हुई। कल 28 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होने वाली कहानी एक ऐसे अहंकारी व्यक्ति के बारे में है जिसे मृत्यु के बाद अपनी गलतियों को सुधारने का दूसरा मौका मिलता है।”

चर्चा में रहती हैं उर्वशी रौतेला

बता दे कि पवन कल्याण को यू मुख्यमंत्री बताना लोगों को पसंद नहीं आया और वह एक्ट्रेस को जमकर टोल कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला हाल ही में रणदीप हुड्डा के साथ वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश‘ में नजर आई थी। वह अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Vs Batwara 1947

अगस्त 13, 2026

The Traitors 2

अगस्त 13, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 13, 2026

Haiwaan Teaser

अगस्त 13, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026