---Advertisement---

रेड ब्रालेट और लहंगे में Vaani Kapoor को देख मदहोश हुए फैंस, स्टाइल स्टेटमेंट पर टिक गई निगाहें

Vaani Kapoor: बॉलीवुड की फैशनिस्टा की अगर बात करें तो इस लिस्ट में वाणी कपूर का नाम निश्चित तौर पर शामिल है। यह बात सच है कि वाणी किसी भी स्टाइल को बखूबी कैरी करना जानती हैं और यही वजह है कि स्टाइल और फैशन के मामले में हर बार वह लाइमलाइट में आ जाती ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 2, 2023 12:35 अपराह्न

Vaani Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Vaani Kapoor: बॉलीवुड की फैशनिस्टा की अगर बात करें तो इस लिस्ट में वाणी कपूर का नाम निश्चित तौर पर शामिल है। यह बात सच है कि वाणी किसी भी स्टाइल को बखूबी कैरी करना जानती हैं और यही वजह है कि स्टाइल और फैशन के मामले में हर बार वह लाइमलाइट में आ जाती हैं। इस बीच इंडियन कॉउचर वीक में उनका लुक सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है जिसमें वह अपने लुक मॉडर्न टच देते हुए लाइमलाइट में आ गई हैं। लोग उनके लुक की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वाणी अपने अंदाज से फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब हुई है और उनका यह लुक देख लोग मदहोश हो रहे हैं। रैंप वॉक पर रेड परी बनकर जिस तरह उन्होंने अपने जलवे बिखेरे हैं वह काबिले तारीफ है। आइए जानते हैं क्या खास रहा इस लुक में।

ज्वेलरी ने खींचा लोगों का ध्यान

बता दे कि वाणी कपूर फैशन डिजाइनर ईशा जे की शो स्टॉपर बनी थी और अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुई। इस दौरान उनके लुक की बात करें तो वाणी ने रेड कलर का लहंगा पहना। इस लहंगे के ब्रालेट में फिदर स्टाइल था जो इसे खास बनाने के लिए काफी है। प्लंजिंग नेकलाइन ब्रालेट में वाणी अपनी अदाओं को दिखाती नजर आई। इसके साथ उन्होंने स्कर्ट और मैचिंग दुपट्टे को कैरी किया था। वहीं इस दौरान लोगों का जिस चीज में ध्यान खींचा वह है उनकी डायमंड ज्वेलरी। जी हां रेड लहंगे के साथ व्हाइट और ग्रीन कलर की ज्वेलरी से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया और लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है।

मेकअप से कहर बरपाने लगी वाणी कपूर

वाणी कपूर के इस लुक के साथ मेकअप की बात करें तो वह काफी अट्रैक्टिव रहा है। न्यूड आईशैडो, मसकारा, आई लाइनर और इसके साथ पिंक लिपस्टिक में बवाल लग रही थी। मिडिल पार्टेड ओपन हेयर में उनकी खूबसूरती देखने लायक है। वाणी ने न्यूड मेकअप से इस लुक को खास बना कर फैंस के दिलों में कहर बरपा रही हैं। वाणी की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026