---Advertisement---

Vedaa Trailer: ‘मैं तो बस सारथी हूं…’ दमदार एक्शन से दिल जीत गए जॉन अब्राहम, शरवरी का अंदाज और तमन्ना ने बढ़ाई धड़कनें

Vedaa Trailer: जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म वेदा का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही ट्रेंड में है और लोग इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2024 6:50 अपराह्न

Vedaa Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Vedaa Trailer: जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म वेदा का ट्रेलर जारी किया गया। इसमें एक बार फिर एक्शन थ्रिलर से धमाका मचाते हुए नजर आए पठान एक्टर जॉन अब्राहम। इस ट्रेलर को देखने के बाद लोगों की निगाहें शरवरी की खूबसूरती पर अटक गई। कहने में दो राय नहीं है कि इस ट्रेलर ने लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। अब इस फिल्म को देखने के लिए लोग इंतजार करने लगे हैं। लोगों के बीच बेकरारी बढ़ गई और ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है ट्रेलर में।

ट्रेलर देख बढ़ जाएगी बेकरारी

ट्रेलर की शुरुआत पहले गीता के श्लोक यदा यदा ही धर्मस्य से होती है और उसके बाद जॉन अब्राहम की झलक दिखाई देती है जो जमीन पर बेहोश लेटे हुए हैं। इसके साथ ही जॉन और शरवरी दोनों फुल ऑन एक्शन मोड में नजर आते हैं और उनका अंदाज देखने के बाद आप हर हैरान रह जाएंगे। वहीं इस ट्रेलर की बात करें तो इसमें गजब डायलॉग भी सुनाई दे रहे हैं। एक जगह पर कहा जाता है जब-जब अधर्म बढ़ेगा तब तब मैं धर्म की रक्षा करूंगा तो वहीं अंत में जॉन अब्राहम यह कहते नजर आते हैं मैं तो बस सारथी हूं चक्रव्यूह तोड़ने वाली और फिर दिखाई देती है शरवरी।

कब रिलीज हो रही है फिल्म

इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया भी नजर आने वाली हैं और ट्रेलर में शरवरी वाघ का बेखौफ अंदाज देख लोग प्यार लुटाने पर मजबूर हो गए। कहने में दो राय नहीं है कि उनका लुक वाकई जबरदस्त है। इस फिल्म में तमन्ना के रोमांटिक अंदाज को देखने के बाद आप चौंक जाएंगे। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है और इसमें शरवरी और जॉन अब्राहम का एक्शन आपको चौंकाने के लिए काफी है। फिल्म की तकरार स्त्री 2 से होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026