---Advertisement---

रश्मिका मंदाना ने पति के प्राइवेट मोमेंट को किया वायरल, Vijay Deverakonda से सबके सामने क्यों मांग लिया सालों का क्रेडिट

Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना ने पति की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसके बाद यूजर्स के बीच यह सुर्खियों में है जानते हैं पूरी खबर क्या है जिसने फैंस का दिल बाग बाग कर दिया है और यह फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 20, 2026 12:23 अपराह्न

Vijay Deverakonda
Follow Us
---Advertisement---

Vijay Deverakonda: फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर और क्यूट कपल की बात करें तो जाहिर तौर पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हैं जो एक दूसरे पर प्यार लुटाने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। वहीं इस सबके बीच बीते दिन एक्टर ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जहां वह सुकून के पल अपने पेरेंट्स के साथ बिता रहे थे। रश्मिका मंदाना ने इसे कैप्चर किया था। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर कर विजय देवरकोंडा ने रश्मिका को क्रेडिट दिया लेकिन इसके बाद जो हुआ हुआ फैंस के बीच चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जिसने सुर्खियां बटोर ली है।

सुकून के पल को एंजॉय करते दिखे विजय देवरकोंडा

दरअसल अपने माता-पिता के साथ विजय देवरकोंडा एक तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर करते दिखे जिसे 1.4 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। जहां इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बारिश की वजह से शूट कैंसिल हो गए बचपन की तरह अपनी पसंदीदा जगह पर दोपहर की नींद लेने को मिली। रिकवरी 1000 प्रतिशत पिक क्रेडिट रश्मिका मंदाना।”

Vijay Deverakonda से ये क्या मांग बैठी रश्मिका मंदाना

वहीं विजय देवरकोंडा के इस पोस्ट को देखने के बाद रश्मिका मंदाना ने भी रोमांटिक कमेंट किया और उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “क्या तुमने मुझे क्रेडिट इसलिए दिया क्योंकि तुम घर लौटने पर मेरी प्यारी प्यारी आंखें नहीं देखना चाहते थे और हां जब बात हो ही रही है तो क्या आप मुझे उन सभी फोटोज का क्रेडिट भी दे सकते हैं जो मैंने इतने सालों में खींची है। मुझे अपने चाहने वालों को दिखाना चाहिए कि मेरी फोटोग्राफी स्किल असल में कितनी जबरदस्त है है ना, बस कह रही हूं।”

जाहिर तौर पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के इस क्यूट मोमेंट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है और फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दे कि कपल शादी के बाद पहली बार राणावली में साथ नजर आने वाले हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 40

सितम्बर 16, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 16, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 33

सितम्बर 16, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 12

सितम्बर 16, 2026

Salman Khan

सितम्बर 16, 2026

CM Thalapathy Vijay

सितम्बर 16, 2026