---Advertisement---

Viral Video: भयानक लुक के बाद अब दर्शील के दादा बने आमिर खान, रियूनियन देख फैंस ने बजाई सीटियां

Viral Video: पिछले कुछ समय से आमिर खान का अजीबो गरीब लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जहां वह डरावने अंदाज में नजर आए थे। वहीं मिस्टर परफेक्शनिस्ट को अब ग्रे हेयर स्टाइल में देखा गया। दरअसल इन तस्वीरों को सामने आने के बाद कहा जा रहा था कि सालों बाद आमिर खान ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 7, 2024 2:20 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पिछले कुछ समय से आमिर खान का अजीबो गरीब लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जहां वह डरावने अंदाज में नजर आए थे। वहीं मिस्टर परफेक्शनिस्ट को अब ग्रे हेयर स्टाइल में देखा गया। दरअसल इन तस्वीरों को सामने आने के बाद कहा जा रहा था कि सालों बाद आमिर खान और दर्शील सफारी किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। वहीं कुछ लोग इसे ‘सितारे जमीन पर’ या फिर किसी और प्रोजेक्ट से झलक बता रहे थे। लेकिन अब इस बात का खुलासा हो गया कि दर्शील और आमिर किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक एड में साथ नजर आए हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास जो है चर्चा में।

Viral Video में एक से बढ़कर एक लुक में दिखे आमिर

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें आमिर खान अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह जहां एक तरफ खूंखार लुक में दिखाई दिए तो दूसरी तरफ वह दर्शील के दादा के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह ग्रे हेयर और दाढ़ी को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए तो दूसरी तरफ वह एस्ट्रोनॉट के अंदाज में भी दिखे। इस एड में उन्होंने एक से बढ़कर एक लुक दिखाकर लोगों को हैरान कर दिया। वहीं अब सोशल मीडिया पर यह एड काफी चर्चा में है।

Viral Video को देख फैंस काफी एक्साइटेड

लंबे समय के बाद आमिर और दर्शील को एक साथ देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड है और फैंस इस रियूनियन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस एड को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दर्शील के साथ आमिर खान की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान ने इस बात का खुद खुलासा किया है कि वह बहुत जल्द ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आएंगे। ‘सितारे ज़मीन पर’ से यह काफी अलग फिल्म है होगी। ऐसे में फैंस जहां एक तरफ फिल्म का इंतजार कर रहे हैं तो दर्शील के साथ उन्हें देखने के लिए भी बेताब हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026