---Advertisement---

Viral Video: प्रियंका और निक को साथ देख पैपराजी की भीड़ हुई बेकाबू, कुछ इस तरह रूबरू हुए स्टाइलिश कपल

Viral Video: बॉलीवुड लवर्स के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की केमिस्ट्री वाकई किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। उन्हें साथ देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर होती है और ऐसे में उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से प्रियंका मुंबई में है। वहीं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 19, 2024 10:41 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड लवर्स के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की केमिस्ट्री वाकई किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। उन्हें साथ देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर होती है और ऐसे में उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से प्रियंका मुंबई में है। वहीं निक भी उनसे मिलने के लिए भारत आ चुके हैं। इस बीच एक बार फिर दोनों को जब एक साथ देखा गया तो पैपराजी की भीड़ मानो बेचैन हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं प्रियंका और निक का वायरल हो रहा है यह वीडियो।

स्टाइलिश लुक में दिखे प्रियंका और निक

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी गाड़ी में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। तभी पैपराजी की भीड़ उन्हें घेर लेती है। वहीं प्रियंका और निक पैपराजी से स्माइल के साथ मिलते हैं। जहां प्रियंका इस दौरान ग्रीन सैटिन ड्रेस में दिखाई दे रही है। वह अपने लुक को क्लच हेयरस्टाइल और सिंपल डायमंड इयररिंग्स से कंप्लीट कर रही है। वहीं निक जोनस ब्लैक शर्ट और रेड कैप में नजर आ रहे हैं।

क्या ‘जी ले जरा’ की तैयारी में है प्रियंका

सोमवार की रात को प्रियंका और निक को फरहान अख्तर के घर के बाहर स्पॉट किया गया। ऐसे में लोगों के बीच अफवाहों का दौर जारी है। वहीं उन्हें फरहान अख्तर के घर के बाहर देख कुछ लोगों का कहना है कि क्या प्रियंका एक बार फिर ‘जी ले जरा’ के लिए मान गई है। बता दें कि पिछले लंबे समय से फरहान अख्तर की फिल्म के लिए आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आ रहा है लेकिन फिर फिल्म में देरी की वजह भी स्टार कास्ट को बताया गया।

क्या फरहान की फिल्म में नजर आएगी प्रियंका

वहीं बाद में खबर सामने आई थी कि प्रियंका को फिल्म की कहानी कुछ खास पसंद नहीं आई। हालांकि अब फरहान के घर के बाहर प्रियंका को देख लोगों के बीच एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्म है। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या फरहान किसी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा संग नजर आएंगे। अगर ऐसा होता है तो यह फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026