---Advertisement---

Viral Video: शोएब मलिक की पत्नी सना जावेद को PSL मैच में देख फैंस क्यों चिल्लाए सानिया मिर्जा? देखें वीडियो

Viral Video: पाकिस्तान सुपर लीग के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक खेल रहे हैं और उनका साथ देने वहां पहुंची उनकी तीसरी पत्नी सना जावेद। हाल ही में दोनों निकाह कबूल करने के बाद से चर्चा में रहे हैं। अपने पति शोएब को सपोर्ट करने सना पहुंची तो लेकिन वहां मौजूद कुछ लोग उन्हें ट्रोल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 20, 2024 2:06 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पाकिस्तान सुपर लीग के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक खेल रहे हैं और उनका साथ देने वहां पहुंची उनकी तीसरी पत्नी सना जावेद। हाल ही में दोनों निकाह कबूल करने के बाद से चर्चा में रहे हैं। अपने पति शोएब को सपोर्ट करने सना पहुंची तो लेकिन वहां मौजूद कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते हुए दिखे और यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। दरअसल सना को देख वहां मौजूद कुछ पब्लिक ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनने के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस काफी अनकंफरटेबल नजर आई और इसकी झलक आप देख सकते हैं। आईए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास।

Viral Video में हैरान दिखीं सना

पीएसएल के मैच को देखने के लिए सना जावेद पहुंची लेकिन उन्होंने इस बात की तो उम्मीद नहीं की थी कि उन्हें सरेआम ट्रोल किया जाएगा। वह भी कुछ इस तरह जिसके बारे में शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा। दरअसल जब सना वहां से निकल रही है तो लोग उन्हें जोर-जोर से सानिया मिर्जा के नाम से चिल्लाते हुए नजर आए। सना पब्लिक के इस रिएक्शन की शायद उम्मीद नहीं की थी और वह काफी हैरान और असहज नजर आई।

Viral Video में सना हुई सरेआम ट्रोल

Viral Video में उन्होंने एक बार पहले पब्लिक की तरफ देखा लेकिन फिर वहां से चली गई। यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में सना जावेद की शोएब मलिक की संग शादी हुई है। शोएब इससे पहले सानिया मिर्जा के साथ शादी करने को लेकर लाइमलाइट में रहे थे। वहीं इस बात का भी खुलासा हुआ कि जब सानिया को इस रिश्ते के को लेकर भनक हुई तब उन्होंने खुला ले लिया था। वहीं अब सानिया अपने बेटे के साथ भारत वापस लौट चुकी हैं।

वहीं शोएब भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें भी काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। किसी समय में सानिया संग उनकी लव स्टोरी भी काफी सुर्खियों में रही थी और विवादों का भी सामना करना पड़ा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026