---Advertisement---

Virat Kohli पर फिर चढ़ा ऑस्कर विनर सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ का खुमार, Anushka Sharma के सामने लगाने लगे ठुमके

Virat Kohli Anushka Sharma: विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह 'नाटू नाटू' जाने पर खूब ठुमके लगा रहे हैं। वीडियो में एक्टर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 27, 2023 12:04 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक लोकप्रिय जोड़ी हैं। फैंस इस कपल को काफी पसंद करते हैं और उनके बीच की केमेस्ट्री देख कायल हो जाते हैं। अनुष्का को अक्सर विराट के लिए चीयर करते हुए देखा जाता है और वह अक्सर अपने डांसिंग स्किल्स से लोगों का ध्यान खींचते हैं। हाल ही में कपल इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स में शामिल हुए थे। इस इवेंट से कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। इस बीच एक वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं जिसमें विराट ऑस्कर विनर सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ पर ठुमके लगा रहे हैं।

ठुमके लगाते दिखे विराट

दरअसल अनुष्का और विराट ने रेड कार्पेट पर होस्ट के साथ बातचीत की और एक सेगमेंट भी खेला। फन सेगमेंट के तहत अनुष्का ने एक व्हील को घुमाया और उन्हें अपने ‘3 AM फ्रेंड’ का नाम बताने के लिए कहा गया था। इस पर अनुष्का ने विराट की तरफ शर्माते हुए इशारा किया। बाद में, विराट ने स्पिन को घुमाया और उन्हें ‘नाटू नाटू’ पर डांस करने का टास्क मिला। वहीं बाद में विराट गाने पर ठुमके लगाते नजर आए। वहीं पति का डांस देख अनुष्का खूब एन्जॉय करती नजर आई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

Also Read: Akanksha Dubey Suicide: आखिरी वीडियो में मस्ती करती नजर आईं आकांक्षा, बॉयफ्रेंड समर सिंह ने लिखा इमोशनल पोस्ट

कई दफा डांस वीडियो हुआ है वायरल

इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और विराट की डांसिंग स्किल्स के फैन हो गए हैं। लोगों का कहना है कि विराट एक अच्छे डांसर हैं। वीडियो में विराट ब्लू सूट में काफी हेंडसम दिख रहे हैं वहीं अनुष्का पर्पल ड्रेस में लाइमलाइट बटोर रही हैं। यह पहली बार नहीं है जब विराट का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इससे पहले भी उनका एक वीडियो खूब चर्चा में था जिसमें वह ‘नाटू नाटू’ पर एन्जॉय करते नजर आए थे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026