---Advertisement---

War 2: क्या ऋतिक रोशन संग धमाल मचाते नजर आएंगे Jr NTR, डबल धमाका देखने के लिए फैंस हुए एक्साइटेड

War 2: बॉलीवुड के ग्रीकगॉड ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की जोड़ी अगर किसी फिल्म में साथ दिखे तो यह फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। दोनों को साथ देखने की ख्वाहिश अगर आप भी रखते हैं तो जल्द आपकी यह खवाहिश पूरी होगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 5, 2023 5:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

War 2: बॉलीवुड के ग्रीकगॉड ऋतिक रोशन फिलहाल स्पाई थ्रिलर फिल्म वॉर को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि इसमें साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी नजर आ सकते हैं। यह बात सच है कि जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन को इस फ्रेंचाइजी में देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटेड होने वाला है। फैंस इस खबर को सुनने के बाद काफी खुश हैं।

क्या जूनियर एनटीआर होंगे ‘वॉर’ का पार्ट

यशराज बैनर की साल 2019 में रिलीज हुई ‘वॉर’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन धमाल मचाते नजर आए थे। वहीं अब दूसरे पार्ट की घोषणा जब से हुई है फैंस के बीच यह लगातार बज में है। स्पाई थ्रिलर फिल्म के चाहने वालों के लिए यह खबर सामने आई है कि अब दूसरे पार्ट के लिए जूनियर एनटीआर से बात की जा रही है। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। खबर यही है कि ऋतिक के ओपोजिट एनटीआर को कास्ट किया जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प है कि क्या डबल धमाल दिखेगा।

ये भी पढ़ें: Upcoming Web Series-Movies: इस हफ्ते मिलेगा मनोरंजन का महाडोज, ये फिल्में-सीरीज मचाएंगी धमाका

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनेंगी फिल्म

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली ‘वॉर 2’ फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। अगर इस फिल्म में जूनियर एनटीआर नजर आते हैं तो यह फिल्म खुद में सुपरहिट है। साउथ सुपरस्टार को ऋतिक रोशन से भिड़ते देखना किसी भी सिनेप्रेमी के लिए काफी मजेदार होने वाला है। फिलहाल इस फिल्म को लेकर तमाम अटकलें जारी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि ऋतिक की यह फिल्म और उसकी कहानी काफी अलग और मजेदार होने वाली है। हालांकि यह तो तय है कि दोनों सुपरस्टार अगर साथ दिखते हैं तो फिल्म का हिट होना लाजमी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026