Welcome to The Jungle Advance Booking: ‘भूत बंगला’ के बाद फैंस अक्षय कुमार की 26 जून 2026 को रिलीज होने वाली फिल्म ‘वेलकम 2 द जंगल’ को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। इसके साथ ही 25 जून को फिल्म का पेड रिव्यू भी रखा गया है। इस फिल्म में 36 बलीवुड स्टार एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी कॉमेडी, मस्ती और सस्पेंस से भरा हुआ है। अगर आप भी इसे देखने के प्लान कर रहे हैं तो इसकी एडवांस बुकिंग को जरुर जानें।
Welcome to The Jungle Advance Booking जानें
Sacnilk Entertainment की तरफ से अक्षय कुमार की मल्टी स्टारार फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को जारी किया गया है। इसकी एडवांस बुकिंग में 24,000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 85 लाख रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन होने की बता कही है।
देखें पोस्ट
Welcome To The Jungle first day (June 26) advance booking report (as of 9 AM)
Including paid previews – 85+ lakh (with block seats)#WelcomeToTheJungle #Welcome3 #AkshayKumar #SunilShetty #ArshadWarsi #RaveenaTandon #DishaPatani #LaraDutta #Sacnilk #SacnilkBoxOffice…
— Sacnilk Entertainment (@SacnilkEntmt) June 24, 2026
एडवांस बुकिंग के आंकडों को देखकर कुछ लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि, ये कॉमेडी फिल्म 22 से 26 करोड़ के बीच में ऑपनिंग कर सकती है। साल 2026 में ‘भूत बंगला’ के बाद ये मूवी अक्षय कुमार की सबसे बड़ी हिट बताई जा रही है।
Miracle Miracle 🌴🪖
Advance booking open ho gayi hai 🎟️🔗 https://t.co/sBFhGu6tdu #WelcomeToTheJungle, paid previews begin 25th June, 7:30 PM onwards 🍿 pic.twitter.com/Hjt1hlQTkC
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 24, 2026
‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म की स्टोरी और स्टारकास्ट
अभय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कहानी की बात करें तो ये, खुंखार अपराधी और दो पुलिस अधिकारियों की स्टोरी है।फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब सभी लोग जंगल में फंस जाते हैं। इसके बाद कॉमेडी और एडवेंचर का ऐसा तड़का देखने को मिला है। जिसका ट्रेलर देखकर लोगों से सब्र नहीं हो रहा है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर अहमद खान हैं। मूवी में 36 से ज्यादा कलाकार है। लेकिन मुख्य रुप से अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल. अरशद वारसी, राजपाल यादव , जैकी श्रॉफ और संजय दत्त जैसे कलाकारों के साथ दिशा पटानी, रवीना टंडन और जैकलीन फर्नांडिस जैसी कई एक्ट्रेस हैं। इसमें कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक जैसे बड़े सितारे भी कॉमेडी करते दिखेंगे। इसका बजट 300 करोड़ के आस-पास है। इस फिल्म से मेकर्स और ऑडियंस को काफी सारी उम्मीदें गैं।






