---Advertisement---

Welcome to the Jungle Movie Review: क्या सच में अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म है फैमिली संग देखने वाली? जाने ऑडियंस के रियल रिव्यू

Welcome to the Jungle Movie Review: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को रिलीज कर दिया गया है। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है। जिसमें 36 से ज्यादा सितारे हैं। फिल्म का फरस्ट रिव्यू आ गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 26, 2026 10:52 पूर्वाह्न

Welcome to the Jungle Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Welcome to the Jungle Movie Review:  अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को 26 जून 2026 को रिलीज कर दिया गया है। ये कॉमेडी से भरी मल्टी स्टारर फिल्म है। जिसमें 36 से ज्यादा बॉलीवुड एक्टर हैं। मूवी के रिलीज होने के बाद ऑडियंस का रिस्पोंस आना शुरु हो गया है। अगर इस वीकेंड पर आप इस फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो ऑडियंस के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिए जा रहे रिव्यू के बारे में जरुर जानें। ‘वेलकम टू द जंगल’ एक कॉमेडी और स्टार्स से भरी नो लॉजिक फन मूवी है।

Welcome to the Jungle Movie Review:   ‘क्लासिक बॉलीवुड कॉमेडी फ़िल्मों का मज़ा वापस लाती है’

अक्षय कुमार की फिल्म के रिव्यू एक्स पर देते हुए Pan India Review नाम के हैंडल से लिखा गया है कि, ‘वेलकम टू द जंगल’ एक ज़बरदस्त कॉमेडी फ़िल्म है जो क्लासिक बॉलीवुड कॉमेडी फ़िल्मों का मज़ा वापस लाती है। यह फ़िल्म ज़ोरदार, मज़ेदार, अपनी शैली को समझने वाली और भरपूर मनोरंजन करने वाली है। इस फ़िल्म की सबसे बड़ी खासियत निस्संदेह AkshayKumar हैं, जो एक बार फिर साबित करते हैं कि वे कॉमेडी के बेताज बादशाह क्यों हैं।’

 

‘यह मेरी उम्मीद से थोड़ी बेहतर निकली’

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मूवी ‘वेलकम टू द जंगल’ का रिव्यू देते हुए Aavishkar नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘आपने ट्रेलर तो देख ही लिया होगा और आपको पता ही होगा कि क्या उम्मीद करनी है। हो सकता है कि यह कोई बहुत अच्छी फ़िल्म न हो, लेकिन यह मेरी उम्मीद से थोड़ी बेहतर निकली। इस मज़ेदार फ़िल्म की जान हैं ये तीन चीज़ें: 1. अक्षय कुमार जो ज़बरदस्त फ़ॉर्म में हैं और ज़्यादातर समय आपको सच में हंसाते हैं, 2. हमारी पसंदीदा कॉमेडी फ़िल्मों के मज़ेदार ज़िक्र जिन्हें देखकर हम बड़े हुए हैं, 3. स्लैपस्टिक वन-लाइनर्स जो सही समय पर आने पर काफ़ी असरदार लगते हैं।’

 

अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म देख ऑडियंस को कैसा लगा?

वहीं, ABHAY नाम के यूजर ने एक्स लिखा, ‘कॉमेडी, अफरातफरी, एक्शन और भरपूर मज़े से भरी एक ज़बरदस्त एंटरटेनर…परफॉर्मेंस:—इतनी बड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद, कहानी मुख्य रूप से कुछ खास किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है।  AkshayKumar को उनके क्लासिक कॉमेडी अवतार में वापस देखना बहुत अच्छा लगा। SunielShetty, Paresh Rawal, RajpalYadav, ArshadWarsi, DishaPatani और Raveena Tandon ने बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग दिखाई है।’

‘वेलकम टू द जंगल’ में ऑडियंस को किसकी एक्टिंग पसंद आयी?

Nishit Shaw नाम के यूजर ने एक्स पर वेलकम टू द जंगल का रिव्यू देते हुए लिखा, ‘एक एंटरटेनर फ़िल्म है। यह फिल्म वही देती है जिसका इसने वादा किया था; इसमें कॉमेडी तो ज़बरदस्त है ही, साथ ही फ़िल्म में और भी बहुत कुछ है। अक्षय कुमार फ़िल्म की जान हैं और उनकी टाइमिंग हर सीन को और बेहतर बनाती है, जिससे साबित होता है कि यह जॉनर उन्हीं के लिए बना है!’

‘वेलकम टू द जंगल’ क्या फैमिली के साथ देख सकते हैं?

अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ एक ‘वाइल्ड फैमिली एंटरटेनर’ है। इसकी साफसुथरी कॉमेडी ही इसे बेस्ट बनाती है। इस मूवी को UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है। ये एक बिजनेसमैन और 2000 करोड़ की फिल्म बनाते कुछ लोगों के ईर्द-गिर्द घूमती है। जिसमें कॉमेडी के साथ एडवेंचर मिलता है। इस फिल्म का बजट 350 करोड़ के आस-पास है। इससे मेकर्स को काफी सारी उम्मीदे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026