---Advertisement---

Welcome To The Jungle Teaser देख लोगों को आई 18 साल पुरानी हॉलीवुड फिल्म की याद, अक्षय कुमार पर लगा कॉपी का आरोप

Welcome To The Jungle Teaser: अक्षय कुमार की फिल्म से टीजर देखने के बाद आखिर लोग किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं और क्यों लोगों ने हॉलीवुड फिल्म को कॉपी करने का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 15, 2026 2:37 अपराह्न

Welcome To The Jungle Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Welcome To The Jungle Teaser: हाल ही में भूत बांग्ला फिल्म से हॉरर कॉमेडी की दुनिया में अक्षय कुमार ने दबदबा दिखाया लेकिन इस सबके बीच अब वेलकम टू द जंगल से तबाही मचाने के लिए आ चुके हैं जिसका टीजर जारी कर दिया गया लेकिन क्या इस बार उन्होंने फैंस का दिल जीता है। आखिर इस टीजर को देखने के बाद लोग किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं और क्यों अक्षय कुमार की फिल्म को कॉपी बताने लगे हैं। 2008 की इस हॉलीवुड फिल्म के रीमेक के तौर पर लोग ट्रोल करने लगे हैं। जानिए पूरी खबर क्या है जिसकी वजह से एक्टर चर्चा में आ गए हैं।

क्या है वेलकम टू द जंगल टीजर में खास

वेलकम टू द जंगल टीजर की बात करें तो यहां पूरी कास्ट की झलक दिखाई गई है। लारा दत्ता से लेकर दिशा पटानी तुषार कपूर अक्षय कुमार तक को देखकर निश्चित तौर पर एक बार फिर वेलकम फ्रेंचाइजी को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट देखी जा रही है। जहां जंगल में अक्षय कुमार कहते हैं कि उन्हें यह काम नहीं करना है जिस पर तुषार कपूर कहते हैं करोड़ों रुपए मिले हैं करना पड़ेगा। ऐसे में अक्षय कुमार कहते हैं हमेशा पैसा बीच में आ जाता है। टीजर में सस्पेंस को बरकरार रखा गया है।

अक्षय कुमार ने कहीं ये बात

वेलकम टू द जंगल के टीजर को अक्षय कुमार के अकाउंट से शेयर किया गया और इसके साथ ही लिखा गया, “पागलपन का स्वागत है। हंसी मजाक का स्वागत है। इस अतरंगी उथल-पुथल का स्वागत है। वेलकम यूनिवर्स के सबसे खतरनाक चैप्टर का स्वागत है।” जहां फैंस इसे देखने के लिए एक्साइटेड नजर आए तो कुछ लोग ट्रोल करने में पीछे नहीं हैं।

Welcome To The Jungle Teaser देख लोगों ने उड़ाया मजाक

जहां इस पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने कहा, “टीजर डालने को बोला था यह बीटीएस क्यों डाल दिया।” एक यूजर ने कहा, “हॉलीवुड मूवी ट्रॉपिक थंडर का कॉपी लग रहा है।” यह फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी एक यूजर ने कहा क्या बकवास है टीजर तो एक यूजर ने कहा जंगल में बस अब कॉमेडी होगा।

वेलकम टू द जंगल 26 जून 2026 से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है जिसे जबरदस्त हंगामा बताया जा रहा है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026