Dhurandhar 2 vs Toxic: 19 मार्च 2026 को बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बीच भयंकर टक्कर होने वाली है। एक तरह हैं, ‘धुरंधर 2’ के रणवीर सिंह हैं दूसरी तरफ हैं ‘टॉक्सिक’ के यस हैं। इन दोनों फिल्मों ने मनोरंजन जगत को हिलाया हुआ है। काफी लोगों का कहना है कि, इनमें से किसी एक को अपनी रिलीज डेट टाल देनी चाहिए, वरना नुकसान तय है। लेकिन दोनों फिल्मों के मेकर्स को अपने कंटेन्ट पर पूरा भरासा है। इसीलिए कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। धुरंधर 2 बनाम टॉक्सिक विवाद में अब जाने-माने भविष्यवक्ता प्रशांत किनी की एंट्री हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इन दोनों मूवी के बारे में कुछ ऐसा लिख दिया है, जिसके कारण यूजर्स गुस्से में आ गए हैं और कहने लगे हैं कि, ये ‘गलगोटिया यूनिवर्सिटी एस्ट्रोलॉजर’ है।
Dhurandhar 2 vs Toxic की भविष्यवाणी करके बुरे फंसे एस्ट्रोलॉजर प्रशांत किनी
एस्ट्रोलॉजर प्रशांत किनी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर धुरंधर 2 vs टॉक्सिक की भविष्यवाणी करते हुए लिखा, ‘टॉक्सिक और धुरंधर-2 दोनों ही ब्लॉकबस्टर हिट होंगी…धुरंधर-2 एक मौलिक फिल्म है!!टॉक्सिक कई हिट फिल्मों का मिश्रण है ये गोलगोटिया विश्वविद्यालय की कॉपी-पेस्ट फिल्म है!!?? टॉक्सिक यश की साख को धूमिल कर देगी।’ उनके इस पोस्ट दो देख यूजर्स भड़क गए।
Both TOXIC and DHURANDHAR-2 will become Blockbuster hits…!!
DHURANDHAR-2 is a original one….!!
TOXIC is a mixture of many hit films (Golgotias university copy paste product)….!!??
TOXIC will dent Yash’s credibility….!!?? https://t.co/EW989PAhdy— Prashanth Kini (@AstroPrashanth9) February 20, 2026
दरअसल, ज्योतिषि ने इन दोनों ही फिल्मों को लेकर 10 दिसंबर 2025 को भी पोस्ट किया था, जिसमें वो दोनों को ही ब्लॉकबस्टर बता रहे थे। ऐसे में अब अचानक से साउथ सुपर स्टार यस पर सवाल उठाने लगे हैं। यही वजह है कि, उनके पुराने पोस्ट के साथ नया पोस्ट वायरल हो रहा है।
रणवीर सिंह और यस की भविष्यवाणी देख यूजर्स बोले गलगोटिया यूनिवर्सिटी के भविष्यवक्ता
प्रशांत किनी की इस भविष्यवाणी पर सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गए है। उन्होंने हालहि में चीन के एआई डॉग को अपना बताने वाली गलगोटिया यूनिवर्सिटी से उनकी तुलना करना शुरु कर दी है। एक यूजर लिखता है, ‘ तुम गलगोटिया यूनिवर्सिटी के ज्योतिषि विभाग के HOD हो’। दूसरा लिखता है, ‘ये गलगोटिया यूनिवर्सिटी के भविष्यवक्ता है’। तीसरा लिखता है,’ अगर ये दोनों ही हिट साबित हुई तो आपकी क्रेडिबिलिटी का क्या होगा’?
ज्योतिषि प्रशांत किनी की कौन सी भविष्यवाणी सच साबित हुई?
एस्ट्रोलॉजर प्रशांत किनी देश के जानें -माने भविष्यवक्ता हैं, उनके द्वारा की गई कुछ भविष्यवाणी सच साबित हुई हैं।उन्होंने बांग्लादेश और नेपाल में हुए राजनैतिक तख्तापलट के बारे में कहा था और ये सच हुआ। इसके साथ ही महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत को लेकर भी भविष्यवाणी की थी ये भी सच निकली है। इतना ही दिल्ली लाल किला ब्लास्ट और साउथ सुपर स्टार समानता रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक के बारे में वो पहले ही बता चुके थे। फिलहाल वो ‘धुरंधर 2′ और’ टॉक्सिस’ फिल्म को लेकर अपने नई-नई भविष्यवाणी के कारण चर्चा में आ गए हैं।






