---Advertisement---

Priyanka Chopra को अचानक सलमान खान और ऐश्वर्या राय की क्यों आयी याद? पोस्ट देख सवालों पर हुई बौछार

Priyanka Chopra : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। कमाल की बात ये है कि, उन्होंने सलमान खान का एक बेहद हिट गाना इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही सलमान खान और ऐश्वर्या राय की पुरानी यादों को शेयर किया है। इन्हें देखने के बाद उन पर सवालो की बारिश होने लगी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 18, 2026 2:09 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra:  बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय का एक पुराना फोटो शेयर किया है। जिसके कारण हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी है। वैसे एक्ट्रेस ने अपनी बॉलीवुड और हॉलीवुड की जिंदगी और संघर्षों को लेकर करीब 20 तस्वीरों को शेयर किया है। लेकिन इन सभी फोटो पर सलमान खान और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म हम आपके हैं कौन? का टाइटल सॉन्ग लगाया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर यूजर्स की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वो लगातार सवाल कर रहे हैं कि, देसी गर्ल ने इन तस्वीरों को सलमान खान को क्यों टैग नहीं किया है?

Priyanka Chopra ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फोटो की शेयर

प्रियंका चोपड़ा एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। भले ही वो  हॉलीवुड में काम कर रही हो लेकिन, वो अकसर बॉलीवुड को लेकर अपनी पुरानी यादों को शेयर करती रहती हैं। ऐसा ही उन्होंने नई तस्वीरों के साथ किया है। एक्ट्रेस ने 20 तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।  इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, कुछ यहां ..कुछ वहां।  इस पोस्ट पर एक्ट्रेस ने ‘हम आपके हैं कौन?’

देखें पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

फिल्म का टाइटल सॉन्ग लगाया है। लेकिन लोगों की नजर 1999 में आयी सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के पोस्टर पर रुक गई। इसमें अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को सलमान खान काफी प्यार से देख रहे हैं. ये उन दिनों की तस्वीर है जब दोनों प्रेम संबंध में हुआ करते थे। लेकिन उसके बाद अलग हो गया। इतना ही माधुरी दीक्षित और श्री देवी की हिट फिल्मों के फोटो भी लगाएं हैं।  लेकिन फैस की नजर सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की पुरानी प्यार भरी तस्वीर पर टिक गई।

‘वाराणसी’ एक्ट्रेस के पोस्ट पर हुई सवालों की बारिश

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट को देख फैंस ने सवालों की बौछार कर दी है। एक यूजर लिखता है, ‘इन फोटोज की 5वीं स्लाइड देखकर मुझे लगा ये कोई मीम होगा।’ दूसरा लिखता है, ‘सलमान भाई को भी इन तस्वीरों के टैग किया जाना चाहिए था’। तीसरा लिखता है,’ ये लड़की कॉन्ट्रोवर्सी करवाएगी’।  वहीं, एक्ट्रेस की स्ट्रगल को देख काफr लोग उन्हें स्ट्रोंग बता रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों ने लोगों के अंदर कई सारे सवालों को पैदा कर दिया है। आपको बता दें, देसी गर्ल बहुत जल्द एस.एस राजामौली की साउथ फिल्म ‘वाराणसी’ में महेश बाबू के साथ नजर आने वाली हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026

Jana Nayagan Advance Booking Day 1

जुलाई 22, 2026

John Abraham

जुलाई 22, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 5

जुलाई 22, 2026

Amitabh Bachchan

जुलाई 22, 2026

Kangana Ranaut

जुलाई 21, 2026