---Advertisement---

Nagarjuna को फोन में फोटो और वीडियो रखने से क्यों आता है खौंफ? कारण जानकर फैंस को लगा झटका

Nagarjuna : साउथ एक्टर नागार्जुन ने एक चौंकाना वेला खुलवासा किया है। उन्होंने बताया है कि, वो क्यों अपने फोन में कभी पर्सनल फोटो और वीडियो क्यों नहीं लेते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 15, 2026 11:39 पूर्वाह्न

Nagarjuna
Follow Us
---Advertisement---

Nagarjuna: साउथ सुपर स्टार नागार्जुन अक्किनेनी अकसर अपनी फिल्मों और बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक बार से फिर से वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं। इस बार उन्होंने अपने स्मार्टफोन और प्राइवेसी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि, वो अपने फोन से कभी भी पर्सनल फोटो और वीडियो रिकॉर्ड नहीं करते हैं। इसका कारण  जो उन्होंने बताया है वो लोगों के गले नहीं उतर रहा है।  उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि, इतना बड़ा  प्रोड्यूसर और अभिनेता ऐसी सोच भी रख सकता है।

Nagarjuna  फोन में फोटो और वीडियो क्यों नहीं करते रिकॉर्ड? 

आपको बता दें, नागार्जुन  ने अभी हालहि में हैदराबाद में आयोजित ‘सुरक्षा का तिरंगा’  साइबर जागरूकता  कार्यक्रम में बड़ा बयान खुलासा करते हुए बताया है कि,  वो अपने फोन में कभी भी फोटो और  वीडियो  नहीं लेते हैं। साउथ एक्टर ने एक किस्सा बयां करते हुए बताया कि, ‘ 4-5 साल पहले उनकी एक रिश्तेदार महिला को जालसाजों ने नकली पुलिस बनकर 6 से 7 घंटे तक घर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ करके रखा था। उन्हें भी कस्टम अधिकारी बनकर ऐसे फ्रॉड कॉल आ चुके हैं, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने ईरान में कोई अवैध पार्सल भेजा है। इसी डर से वह अपने फोन में कोई फोटो नहीं रखते। वह हर 15 दिन में अपने फोन का पासवर्ड बदलते हैं और कभी भी जल्दबाजी में किसी अनजान लिंक या मैसेज पर क्लिक नहीं करते हैं।  एक्टर का मानना है कि, डिजिटली लगातार बढ़ते फ्रोड को रोकने के लिए वो ऐसा कर रहे हैं।

कई बड़े कलाकार  हो चुके है ऑन लाइन हैकर्स का शिकार

आपको बता दें, ऑन लाइन फ्रॉड और हैकर्स का शिकार सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के बड़े नाम कीर्ति कुल्हारी, अन्नू कपूर, नर्सिग फाखरी, प्रियंका चोपड़ा, करण सिंह ग्रोवर और अक्षया खन्ना भी हो चुके हैं।  कई सेलिब्रेटीज को 50 लाख तक का चून हैकर्स लगा चुके हैं। इसीलिए नागाजुर्न अपने फोन में कोई भी पर्सनल चीज नहीं रखते हैं।   उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Batwara 1947 Box Office Collection Day 1

अगस्त 15, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 15, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 1

अगस्त 15, 2026

Hariyali Teej 2026

अगस्त 15, 2026

Rani Mukerji

अगस्त 14, 2026

Rhea Chakraborty

अगस्त 14, 2026