---Advertisement---

Bharat Bhhagya Viddhaata फिल्म के जरिए Kangana Ranaut क्या कर पाएंगी भारत के मेडिकल क्षेत्र में बड़ा बदलाव? जानें एक्ट्रेस की बड़ी मांग

Bharat Bhhagya Viddhaata: कंगना रनौत ने 'भारत भाग्या विधाता' फिल्म के रिलीज होने से पहले नर्सों की ड्रेस बदलने का मुद्दा उठाया है। वो इस विदेशी पहनावे को बदलने की मांग कर रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 8, 2026 10:40 पूर्वाह्न

Bharat Bhhagya Viddhaata
Follow Us
---Advertisement---

Bharat Bhhagya Viddhaata : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मच अवटेड फिल्म ‘भारत भाग्या विधाता ’12 जून 2026 को रिलीज हो रही है। इस मूवी के आने से पहले एक्ट्रेस जमकर प्रमोशन कर रही हैं। कंगना रनौत हर मुद्दे पर खुलकर बोल रही हैं। इस बीच उन्होंने एक ऐसी डिमांड कर दी है। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। कंगना रनौत नर्सों की ड्रेस बदलवाना चाहती हैं। उन्होंने डॉक्टर्स के ड्रेस कोड का भी मुद्दा उठाया है।

Bharat Bhhagya Viddhaata  रिलीज से पहले Kangana Ranaut  ने की बड़ी डिमांड

कंगना रनौत ने ‘भारत भाग्या विधाता’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान नर्सो की ड्रेस का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, ‘मुझे लगता है कि ब्रिटिश नर्सों का ड्रेस कोड अभी भी लागू है। हमारी नर्सें, डॉक्टरों की तरह, जो चाहें पहन सकती हैं, उनके लिए एक ड्रेस कोड होता है। लेकिन हमारी नर्सें, चाहे मौसम गर्म हो या ठंडा, एक तरह से विदेशी दिखती हैं। यह मेरी पर्सनल राय है। लेकिन इस फिल्म में हमने ईमानदारी और गरिमा के साथ काम किया है। आकार और कद मायने नहीं रखते, आपकी वर्दी आपका कर्तव्य है। मेरे हिसाब से यह पूरा लुक काफी ब्रिटिश और पश्चिमी संस्कृति से जुड़ा हुआ लगता है। टोपी, बेल्ट और ऊपर लगाए जाने वाले पिन अमेरिकी नौसेना और युद्ध के समय वाले यूनिफॉर्म से प्रेरित थे। फर्स्ट और सेकंड वर्ल्ड वॉर के समय यह स्टाइल काफी प्रचलन में था।’ इसके साथ ही डॉक्टर्स के कपड़ो को लेकर कहा कि, वो अपने हिसाब से कपड़े पहन सकते हैं। उन्हें सिर्फ सफेद कोट ऊपर डालना होता है। वहीं, नर्सों को एक अलग तरह की ड्रेस पहननी पड़ती है।  इसी लिए वो नर्सों की ड्रेस भारतीय कल्चर से मेल खाती हुई चाहती हैं।

‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म की कहानी क्या है?

एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ मुम्बई में साल 2008 में हुए आतंकी हमले की एक सच्ची घटना पर आधारित हैं। इसमें कंगना रनौत ने एक बहादुर नर्स का रोल किया है। ये फिल्म यह फिल्म मुंबई के कामा अस्पताल की सच्ची घटना को दिखाती है। जिसमें 400 लोगों की जान बचाई गई थी। इस मूवी को मनोज तापडिया ने लिखा भी है और डायरेक्ट भी किया है।  मूवी का ट्रेलर पहले ही आ चुका है। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026

Prabhas

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026