---Advertisement---

Yodha: कैटरीना और विजय के सामने खौफ में आए सिद्धार्थ मल्होत्रा! इंटेंस लुक शेयर कर बदली फिल्म की रिलीज डेट

Yodha: सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पटानी की फिल्म 'योद्धा' की रिलीज डेट एक बार फिर बदल चुकी है। नई रिलीज डेट के साथ सिद्धार्थ का इंटेंस लुक भी सामने आया है जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट लाजमी है। फिल्ममेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रिलीज डेट की जानकारी फैंस को दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 7, 2023 11:25 पूर्वाह्न

Yodha
Follow Us
---Advertisement---

Yodha: सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछले कुछ समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘योद्धा‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म 8 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली थी और इसी दिन कैटरीना कैफ और विजय की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस‘ भी दस्तक देने के लिए तैयार थी। कहा जा रहा था कि दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश होनी थी लेकिन अब सिद्धार्थ ने अपनी फिल्म की रिलीज तारीख बदल दी है। ऐसे में इतना तो तय है कि ‘योद्धा’ और ‘मैरी क्रिसमस’ की टक्कर नहीं होगी। अब न्यू रिलीज डेट के सामने आने के बाद फैंस को फिल्म के लिए और भी इंतजार करना पड़ेगा। आइए देखते हैं आखिर कब रिलीज हो रही है सिद्धार्थ की यह फिल्म।

सोल्जर अवतार में छाए सिद्धार्थ

फिल्म से एक इंटेंस लुक शेयर करते हुए करण जौहर ने इस बात की जानकारी फैंस को दी है। एक पोस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा वर्दी में नजर आ रहे हैं और उनका लुक देखने लायक है। सोल्जर अवतार में उन्हें देख लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। करण जौहर ने इस लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हम पूरी तरह तैयार हैं। पूरी शक्ति और शक्ति के साथ आसमान पर कब्जा करने के लिए तैयार हैं। योद्धा 15 मार्च 2024 को सिनेमाघर में आ रही है कमर कस लो।”

सिद्धार्थ ने बढ़ाई लोगों की बेचैनी

अपनी फिल्म की नई रिलीज तारीख की घोषणा करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा, “एक्शन और रोमांस से भरपूर टचडाउन के लिए तैयार हो जाइए। अपनी सीट बेल्ट बांध ले योद्धा 15 मार्च 2024 को उतरेगा।”

कई बार टल चुकी है फिल्म रिलीज

वहीं नई रिलीज तारीख सामने आने के बाद अब आपको इसे देखने के लिए अगले साल तक का इंतजार करना पड़ेगा। गौरतलब है कि फिल्म इससे पहले भी कई बार पोस्टपोन हो चुकी है। पहले यह फिल्म 2022 में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर इसे जुलाई 2023 तक टाल दिया गया था। वहीं फिर कहा जा रहा था कि फिल्म सितंबर या दिसंबर में रिलीज हो सकती है लेकिन अब यह देखने के लिए आपको अगले साल यानी 2024 का इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म प्लेन हाईजैक पर आधारित है और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने इस पर काफी मेहनत की है।इसमें सिद्धार्थ के अलावा दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026