---Advertisement---

अनचाही प्रेगनेंसी के लिए Abortion Pills लेने से पहले जरुर जानें ये साइड इफेक्ट्स, गंभीर समस्याओं से घिर सकती हैं आप

Abortion Pills side effects: माता-पिता बनना हर किसी की ख्वाहिश होती है लेकिन कभी-कभी यह बिना प्लानिंग के हो जाए तो गर्भपात यानी अबॉर्शन ही ऑप्शन है। ऐसे में महिलाएं कभी-कभी जल्दबाजी में डॉक्टर्स के सलाह के बिना पिल्स ले लेती हैं जो काफी जानलेवा भी साबित हो सकता है। इससे आपके बच्चेदानी के ट्यूब ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 15, 2023 2:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Abortion Pills side effects: माता-पिता बनना हर किसी की ख्वाहिश होती है लेकिन कभी-कभी यह बिना प्लानिंग के हो जाए तो गर्भपात यानी अबॉर्शन ही ऑप्शन है। ऐसे में महिलाएं कभी-कभी जल्दबाजी में डॉक्टर्स के सलाह के बिना पिल्स ले लेती हैं जो काफी जानलेवा भी साबित हो सकता है। इससे आपके बच्चेदानी के ट्यूब को ही नहीं बल्कि आपके जान को भी खतरा है। जल्दबाजी में उठाए गए इस कदम से आप जिंदगीभर परेशान हो सकती हैं। डॉक्टर की सलाह के बिना पिल्स को लेने से गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं ऐसे में इससे जुड़ी हुई तमाम जानकारियां आपको होनी जरुरी है। इन दवाइयों के साइड इफेक्ट्स काफी चौंकाने वाले हैं। आप ऐसे में कभी भी अबॉर्शन पिल्स को ना लें। आइए जानते हैं आखिर अबॉर्शन पिल्स के क्या हैं नुक्सान।

हो सकती है वॉमिटिंग

इन गोलियों को खाने से जी मचलाने और वॉमिटिंग की शिकायत भी हो सकती है। ऐसे में डिहाइड्रेशन होना भी सामान्य है। आप एक गलती करने के बाद कई समस्याओं से घिर सकती हैं।

ये भी पढेंः Pregnancy में भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो बढ़ जाएगा मिसकैरेज का खतरा

सिरदर्द होना है सामान्य

अबॉर्शन पिल्स लेने के बाद अक्सर महिलाओं के सिर में दर्द या चक्कर आना सामान्य हैं। इनके सेवन के बाद कभी-कभी बुखार भी आ जाता है तो कभी-कभी शारीर में एठन होने लगती है। अगर पिल्स लेने के बाद आपको भी इन तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो डॉक्टर से संपर्क करें।

इक्टोपिक प्रेग्नेंसी की वजह से हो सकती है सर्जरी

कभी-कभी पिल्स लेना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। जब आप दोक्टोरी सलाह के बिना गोली लेंगे तो ऐसे में भ्रूण पूरी तरह शरीर से बाहर नहीं आ पाता और ऐसे में खून का कतरा जमा होने लगता है जो धीरे-धीरे कर बाहर निकलता है ऐसे में सर्जरी करानी पड़ सकती है।

पेट में दर्द भी है सामान्य

आप बच्चे को इस दुनिया में ना लाने की वजह से अबॉर्शन पिल्स तो खा चुकी हैं लेकिन इसके खामियाजे के रूप में आपको पेट में दर्द हो सकता है। कभी-कभी ये दर्द काफी ज्यादा होते हैं तो लोग बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं।

ब्लीडिंग से हो जाएंगी परेशान

अबोर्शन पिल्स लेने से गर्भाशय का संकुचन होता है और इससे ब्लीडिंग की समस्या बढ़ सकती है। अगर डॉक्टर से कंसल्ट नहीं किया तो यह जानलेवा भी है।

ये भी पढेंःगुजरात के 68 जजों के प्रोमोशन पर Supreme Court ने लगाई रोक, Rahul Gandhi को सजा सुनाने वाले जस्टिस पर भी गिरी गाज

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 11, 2026

Belly Fat Burner

अप्रैल 10, 2026

Weight Loss

अप्रैल 10, 2026

Health Tips

अप्रैल 9, 2026

Heart Health

अप्रैल 9, 2026

Viral Video

अप्रैल 8, 2026