---Advertisement---

Amla Juice Benefits: सेहत के लिए है रामबाण आंवला जूस, इस आसान टिप्स से घर में ही करें तैयार

Amla Juice Benefits: हर व्यक्ति को स्वस्थ और फिट रहना चाहिए। इसके लिए आंवला जूस सबसे ज्यादा रामबाण है। आंवला पौष्टिक तत्वों का खजाना है। इसमें कई सारे ऐसे तत्व मौजूद हैं जिससे शरीर को अनगिनत फायदे मिलते हैं। आपको बता दें, आंवला विटामिन सी, मिनिरल्स और फाइबर का सबसे बेहतर स्रोत है। फिट एंड ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 28, 2023 6:18 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Amla Juice Benefits: हर व्यक्ति को स्वस्थ और फिट रहना चाहिए। इसके लिए आंवला जूस सबसे ज्यादा रामबाण है। आंवला पौष्टिक तत्वों का खजाना है। इसमें कई सारे ऐसे तत्व मौजूद हैं जिससे शरीर को अनगिनत फायदे मिलते हैं। आपको बता दें, आंवला विटामिन सी, मिनिरल्स और फाइबर का सबसे बेहतर स्रोत है।

फिट एंड फाइन रहने के लिए आप आंवला का जूस डाइट में शामिल कर सकते हैं। मगर बाजार में मिलने वाले जूस में मिलावट पाई जाती है। इसलिए आप आंवले के जूस को घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसके कई फायदे हैं। तो आइए आज इस आर्टिकल में जानते हैं कि आंवले के जूस को घर पर कैसे बनाएं।

ऐसे बनाएं आंवला का जूस

आंवला का जूस आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसके लिए आपको आंवले और नमक की जरूरत पड़ेगी। तो आइए जानते हैं कैसे तैयार करें ये रामबाण जूस।

स्टेप 1: सबसे पहले जरूरत के अनुसार आंवला लें और इसे अच्छे से धो लें। कभी भी आंवले को काट के बाद न धोएं।

स्टेप 2: अब सभी आंवले को कद्दूकस कर लें और एक जग में जरूरत के अनुसार पानी लें।

स्टेप 3: अब पानी में कद्दूकस किया हुआ आंवला डालें और उसमें नमक मिला लें।

स्टेप 4: अब इसे मिक्स करके ढ़क कर रख लें।

स्टेप 5: अब करीब आधे घंटे बाद इसे छान लें और एक बॉटल में पैक करके रख लें। अब आपका जूस तैयार है।

Also Read: Ectopic Pregnancy से जुड़े इन लक्षणों को महिलाएं भूलकर भी ना करें इग्नोर, ऐसे केस में इस तरह से करें उपचार

जानें आंवला जूस के असरदार फायदे

1. पाचन क्रिया को संतुलित बनाने के लिए ये जूस बेहद फायदेमंद है।

2. आंवला जूस बालों और त्वचा को चमकदार बनाता है।

3. वजन कम करने के लिए आंवला जूस रामबाण है।

4. ब्लड प्यूरीफाई करता है।

5. आंखों की रौशनी बढ़ाता है।

6. डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद असरदार है।

Also Read: शादी के बाद कपल गोल सेट करते नजर आए KL Rahul और Athiya Shetty, जबरदस्त केमेस्ट्री देख दिल हार बैठे फैंस

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

CM Mohan Yadav

मई 12, 2026