---Advertisement---

आखिर क्यों Antibiotic काम करना कर देते हैं बंद, AIIMS की डॉक्टर से जानिए वजह और क्या है समाधान

Antibiotic: एंटीबायोटिक को लेकर कभी भी ना करें यह गलती वरना शरीर पर काम करना बंद कर सकता है दवाई, डॉक्टर से जाने आखिर किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 12, 2024 8:35 अपराह्न

Antibiotic
Follow Us
---Advertisement---

Antibiotic: एंटीबायोटिक ऐसी दवाइयां होती है जो बैक्टीरिया के कारण होने वाले संक्रमण और बीमारियों के फर्स्ट इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। कभी-कभी हम एंटीबायोटिक डॉक्टर के सलाह के बिना भी ले लेते हैं लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है जब एंटीबायोटिक आपके शरीर पर काम करना बंद कर देता है लेकिन क्यों? इस बारे में डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को चेतावनी देती हुई नजर आई और उन लोगों को सलाह देती दिखी जो ज्यादा एंटीबायोटिक का इस्तेमाल करते हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या कह रही हैं एम्स की न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका।

आखिर क्या है एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस

डॉक्टर प्रियंका वीडियो में बताती है कि एंटीबायोटिक अगर काम करना बंद कर देता है तो इसका मतलब है एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस यानी एंटीबायोटिक प्रतिरोध। इसका मतलब है एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस जो बैक्टीरिया आर्गनिज्म हमें अटैक कर रहे हैं जिसके लिए हम एंटीबायोटिक ले रहे हैं उसपर इसका असर नहीं हो रहा है।
एंटीबायोटिक प्रतिरोध की वजह बैक्टीरिया को हल्के में लेने की गलती करते हैं आप और इसके काम न करने की वजह यह हो सकती है।

ये हो सकती है वजह

गलत डोज तो नहीं ले रहे आप

अगर आप एंटीबायोटिक गलत डोज में ले रहे हैं तो यह परेशानी हो सकती है।

पूरा कोर्स नहीं हुआ

आपने वायरल इनफेक्शन के लिए एंटीबायोटिक लिया है तो 20 में से 18 बैक्टीरिया तो मर जाते हैं लेकिन दो बैक्टीरिया जो बच जाते हैं वह ज्यादा जागरूक हो जाते हैं और वे अपनी बचाव करने लगते हैं ताकि एंटीबायोटिक उनका कुछ बिगाड़ न सके। ये दो बैक्टीरिया और मल्टीप्लाई करेंगे और बढ़ेंगे और कई बैक्टीरिया को पैदा करेंगे।

बैक्टीरिया को फैलने से रोकने के लिए दो टिप्स

वायरल इंफेक्शन के लिए कभी भी एंटीबायोटिक ना लें

छोटी-छोटी चीजों पर दवाइयां लेने की गलती करने वाले लोगों को डॉक्टर सचेत करती दिखीं। उन्होंने कहा कि वायरल इंफेक्शन के लिए कभी भी एंटीबायोटिक का इस्तेमाल ना करें।

एंटीबायोटिक का पूरा कोर्स करें

अगर आप कोई भी एंटीबायोटिक डॉक्टर की परामर्श पर ले रहे हैं तो कोर्स खत्म करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video:

अप्रैल 22, 2026

Mumbai Viral Video

अप्रैल 22, 2026

Shamli Viral Video

अप्रैल 22, 2026

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 22, 2026

Shark Tank India

अप्रैल 22, 2026

Viral Video

अप्रैल 22, 2026