---Advertisement---

Asthma: अस्थमा के मरीजों पर आफत बनकर टूट रही सर्दी से ऐसे करें बचाव, ये हैं 5 रामबाण इलाज

Asthma: शीतलहर जारी है। उत्तर भारत सहित राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। इसे देखते हुए सभी स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। मगर सर्दियों से लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। इससे कई सारी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। जी हां, सर्दी और धुंध से सांस ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 5, 2023 12:11 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Asthma: शीतलहर जारी है। उत्तर भारत सहित राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। इसे देखते हुए सभी स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। मगर सर्दियों से लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। इससे कई सारी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। जी हां, सर्दी और धुंध से सांस संबंधित बीमारियों से ग्रसित लोग बेहद परेशान हैं। कोहरे और पॉल्यूशन से अस्थमा के मरीजों को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में व्यक्ति को संभलने की जरूरत है। इसके अलावा खुद के साथ कुछ बचाव के तरीकों को अपनाने की जरूरत है।

सर्दियों के कुछ उपाय को करना बहुत जरूरी है। इससे आप अस्थमा अटैक से बचे रहेंगे। मरीजों को बाहर निकलने से पहले अपने नाक को ढकने की जरूरत है। इसके अलावा कई सारे उपाय को भी अपनाना होगा। तो आइए जानते हैं।

1. बाहर जाने से पहले मास्क का करें प्रयोग

सर्दियों में कोहरे और पॉल्यूशन के बचने के लिए मास्क का प्रयोग करना बहुत जरूरी है। इससे आप कोहरे से बचे रहेंगे। इसके अलावा सर्दियों में एयर फिल्टर वाले मास्क का प्रयोग करें। इससे अस्थमा के मरीजों को काफी राहत मिलती है।

2. इन्हेलर का करें प्रयोग

जितने भी लोग सांस संबंधित समस्याओं से परेशान हैं उन्हें अपने पास हमेशा इन्हेलर रखना चाहिए। इन्हेलर के प्रयोग से व्यक्ति सांस संबंधित समस्याओं से आजाद रहता है। इससे वॉक के दौरान हमेशा साथ रखें। इससे आपको सांस लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी।

3. स्मोकिंग करने से बचें

स्मोकिंग सबसे ज्यादा खतरनाक है। जिस व्यक्ति की आदत धूम्रपान की होती है उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सर्दियों में कोहरे और पॉल्यूशन के प्रकोप से बचने के लिए स्मोकिंग से दूर रहें। इससे आपको बेहद राहत मिलेगी।

Also Read- BRAIN HEALTH: जल्द छोड़े ये 4 गलत आदतें वरना दिमाग को बना देगी खोखला, इस तरह करें काबू

4. गर्म पानी से लें भाप

सर्दियों में कोहरे और पॉल्यूशन से बचने के लिए गर्म पानी से भाप लेना बेहद असरदार उपाय है। इससे नाक सहित सिर की समस्याओं से राहत मिलती है। इस उपाय के बाद आप खुलकर सांस ले सकते हैं। इसलिए गर्म पानी से भाप आप दिन में 2 से 3 बार लें।

5. शरीर को हाइड्रेट रखना है बेहद जरूरी

किसी भी बीमारी से बचने के लिए हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। कभी भी खुद के शरीर में पानी की कमी न होने दें। इससे कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सांस संबंधित बीमारियों से भी बचने के लिए खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। इससे आपको सांस लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

Also Read- MAHINDRA THAR को टक्कर देने आ रही MARUTI JIMNY, जानें इन दोनों में कितना है अंतर और क्या होगी कीमत

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026