---Advertisement---

Blood in Urine: कैंसर या फिर इंफेक्शन, पेशाब में खून आने का क्या है असली कारण? डॉक्टर से जानें क्या करें?

Blood in Urine: पेशाब में खून आना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। हमेशा ये इनफेक्शन का कारण नहीं होता है बल्कि ये कैंसर के लक्षण को भी दिखाता है। इसीलिए बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 29, 2026 4:26 अपराह्न | Updated: मार्च 29, 2026 5:00 अपराह्न

Blood in Urine
Follow Us
---Advertisement---

Blood in Urine:  पेशाब में हुए बदलाव शरीर के अंदर होने वाली कई सारी बीमारियों की तरफ इशारा करता है। इसीलिए इसे कभी भी साधारण नहीं समझना चाहिए। इसी तरह पेशाब में अगर खून आ रहा है तो इसे इंफेक्शन समझने की बिल्कुल भी भूल ना करें ये कैंसर भी हो सकता है। इसी की जानकारी डॉक्टर के द्वारा दी जा रही है।

पेशाब में खून आने के प्रमुख लक्षण

पेशाब में खून आने को हेल्थ एक्सपर्ट हेमट्यूरिया कहते हैं। जिसके कई सारे कारण हो सकते हैं। पेशाब की थैली में जब बॉडी के अंतरिक हिस्से से खून निकलकर आने लगता है तो पेशाब में दिखने लगता है।

किडनी इन्फेक्शन

पेशाब में खून आने का सबसे आम कारण किडनी इन्फेक्शन माना जाता है। जब बैक्टीरिया पेशाब के रास्ते से बॉडी के अंदर एंट्री करते हैं तो ये लक्षण दिखते हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-DelhiUrologyHospital

किडनी या ब्लैडर में पथरी

जब किडनी या ब्लैडर में पथरी होती है तो तब भी पेशाब में खून आना शुरु हो जाता है। जब पथरी होती है तो ये हिलने के दौरान अंधरुनी हिस्से को छील देती है। जिसके कारण यूरिन में ब्लड आने लगता है।

प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ना

पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ जाने के कारण पेशाब में आना शुरु हो जाता है। इसके साथ ही प्रोस्टेट इन्फेक्शन होने पर इस तरह के लक्षण दिखते हैं।

किडनी की गंभीर बीमारियां

किडनी की गंभीर बीमारी ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस और पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज में भी पेशाब से खून आता है।

कौन से कैंसर में  पेशाब के जरिए खून आता है?

शराब में खून आना अक्सर ब्लैडर कैंसर का लक्षण माना जाता है। इस स्थिति में मरीज को दर्द नहीं होता है। लेकिन लगातार पेशाब से खून जाता है। वहीं, किडनी कैंसर में भी पेशाब के साथ खून आता है। इसके साथ ही आदमियों में प्रोस्टेट कैंसर में पेशाब में खून आना एक आम लक्षण माना जाता है। अगर ये स्थिति लगातार बनी हुई है तो अच्छे डॉक्टर को जरुर दिखाएं। लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026