---Advertisement---

Chia Seeds: भूलकर भी इन 3 चीजों के साथ ना करें चिया सीड का सेवन, हेल्थ हो जाएगी खराब

Chia Seeds: चिया सीड्स को गलत तरीके से खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. यहाँ उन चीजों के बारे में जिनमें चिया सीड्स को मिक्स नहीं करना चाहिए.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 17, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Chia Seeds
Follow Us
---Advertisement---

Chia Seeds: चिया सीड का चलन काफी बढ़ गया है. हेल्दी रहने के लिए इन्हें पानी, दूध और जूस जैसी चीजों के साथ मिक्स करके खाया जाता है.लेकिन गलत चीजों के साथ इनका सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. इसीलिए इसका सेवन करने से पहले जानें चिया सीड्स को किन 5 चीजों के साथ मिक्स नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही इस्तेंमाल करने से पहले इस बात का भी खास ध्यान रखें, चिया सीड्स को हमेशा संतुलित मात्रा में लें और दिन भर पानी पिएं. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है.

Chia Seeds किनके साथ ना खाएं

इन्हें अत्यधिक फाइबर वाले ओट्स, ब्रोकली, या सूखे मेवे के साथ कभी नहीं खाना चाहिए. क्योंकि इसमें बहुत फाइबर होता है, और ज्यादा फाइबर मिलने से पेट फूलना, गैस, और कब्ज की समस्या हो सकती है।

खट्टे फल या जूस  के साथ ना खाएं

चिया सीड को कभी भी खट्टे फल या जूस  के साथ नहीं खाना चाहिए.  संतरा, नींबू जैसे फलों के साथ चिया का कॉम्बिनेशन सीने में जलन और एसिडिटी पैदा कर सकता है.पैकेज्ड जूस और मीठी चीजों में भी डालकर नहीं खाना चाहिए.इनमें मौजूद प्रिजर्वेटिव्स और चीनी चिया सीड्स के स्वास्थ्य लाभों को खत्म कर सकते हैं और ब्लड शुगर लेवल को बिगाड़ सकते हैं.

चिया सीड डेयरी के प्रोडक्टके साथ ना खाएं

चिया सीड को दूध, दही, छाछ के साथ मिलाकर खाने से पेट में भारीपन, गैस, और पाचन में खराबी हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें लैक्टोज की समस्या है. वहीं, वहीं, कॉफी, कोल्ड कॉफी के साथ भी नहीं खाना चाहिए. चिया सीड्स के साथ कैफीन मिलाने से पेट में भारीपन, मतली  और पाचन में दिक्कत हो सकती है.

चिया सीड किन चीजों के साथ खाएं

चिया सीड का सेवन पानी, दही या ओट्स के साथ कर सकते हैं.वहीं, स्मूदी और शेक भी अच्छा विकल्प हैं. इसके साथ ही सलाद और सूप के साथ भी खा सकते हैं. चिया सीड का सेवन करने से पहले एक रात के लिए  भिगो दें. फिर सुबह खाएं.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Health Tips

नवम्बर 2, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 2, 2026

Sanjay Gupta

नवम्बर 1, 2026