---Advertisement---

China Pneumonia Outbreak: चीन में तेजी से पांव पसार रहा है रहस्यमयी निमोनिया, क्या भारत को ले सकता है अपनी चपेट में!

आमतौर पर निमोनिया ठंड लगने, मौसम बदलने और गीले कपड़ो में देर तक ठंडे माहोल में रहने की वजह से हो जाता है. मगर इन दिनों चाइना में फैल रहा निमोनिया बाकि से थोड़ा अलग है, इसके बारे में जानते हुए भारत पर पड़ सकने वाले संभावित प्रभावों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: नवम्बर 24, 2023 3:08 अपराह्न | Updated: नवम्बर 24, 2023 5:10 अपराह्न

china pneumonia outbreak
Follow Us
---Advertisement---

China Pneumonia Outbreak: इन दिनों चाइना की राजधानी बीजिंग और उसके आसपास के कई ईलाकों में रहस्यमयी निमोनिया तेजी से बच्चों को अपना शिकार बना रहा है. इसे लेकर हाल ही में विश्व स्वास्थय संगठन में भी पूरे मसले पर रिपॉर्ट मांगी है, हालांकि इस पर चाइना की ओर से साफ मना कर दिया है और बीमारी को सामान्य ही बताया है. वहीं यह बीमारी अब बच्चों से लेकर बड़े लोगों को भी अपनी ज़द में ले रही हैं, मगर इन दिनों चाइना में फैल रहा निमोनिया बाकि से थोड़ा अलग है, इसके बारे में जानते हुए भारत पर पड़ सकने वाले संभावित प्रभावों के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या है निमोनिया बीमारी

बता दें कि निमोनिया बीमारी माइक्रोऑर्गनिज्म से होने वाली बीमारी है जोकि सीधे तौर पर हमारे फेफड़ो पर असर डालती है, इसके होने से फेफड़ों में सूजन और बाकी कई तरह की तकलीफें होने लगती हैं. वैसे तो यह कई तरह से होता है मगर इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, फैंफड़ो में दर्द और चक्कर आना हो सकता है. साथ ही तेज खांसी के साथ कफ आना भी शुरू हो जाता है फौरन ईलाज न होने पर यह गंभीर रूप ले सकता है.

वॉकिंग निमोनिया का नाम आ रहा है सामने

चीन में इन दिनों फैल रही निमोनिया बीमारी तेजी से बच्चों को शिकंजे में ले रही है, यह रहस्यमयी बीमारी सांस लेने में तकलीफ के साथ फेंफड़ो में दर्द की समस्या को भी महसूस करवा रही है मगर इसके लक्षण सामान्य से थोड़े अलग हैं, हेल्थ एक्सपर्ट्स इस तरह के लक्षण वाले निमोमिया को वॉकिंग निमोनिया कहते हैं. इसमें हल्के लक्षण दिखाई देते हैं और ईलाज कही से भी किया जा सकता है।

भारत पर असर

खबरों की मानें तो इस समय भारत को इस तरह की चिंताओं को भविष्य पर छोड़ देना चाहिए, साथ ही इस तरह का कोई खतरा फिलहाल यहां नहीं हैं. मगर निमोमिया को एक सामान्य बीमारी के रूप में देखें तो यह कम इम्यूनिटी वाले लोगों को जल्दी होती है ऐसे में अपनी इम्यूनिटी को बढाने और खुद को फिट रखने पर फोकस रखना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

CM Mohan Yadav

मई 12, 2026

Viral Video

मई 12, 2026

Stomach Gas Solution

मई 12, 2026