---Advertisement---

Contraceptive Pills: अब अनचाहे बच्चे से मुक्ति दिलाने आ गई ये दवाई! मर्दों के स्पर्म को ढाई घंटे तक रोक सकेगी

Contraceptive Pills: अभी के समय में महिलाओं के कई सारी गर्भनिरोधक गोलियां निकल चुकी हैं। वहीं पुरुषों के लिए भी गर्भनिरोधक गोलियां बनाने की तैयारी में वैज्ञानिक लगे हुए हैं। इसपर आए दिन कई सारे रिसर्च को किया जा रहा है। आपको बता दें, इस रिसर्च में वैज्ञानिकों को सफलता भी मिली है। वैज्ञानिकों द्वारा ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 17, 2023 3:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Contraceptive Pills: अभी के समय में महिलाओं के कई सारी गर्भनिरोधक गोलियां निकल चुकी हैं। वहीं पुरुषों के लिए भी गर्भनिरोधक गोलियां बनाने की तैयारी में वैज्ञानिक लगे हुए हैं। इसपर आए दिन कई सारे रिसर्च को किया जा रहा है। आपको बता दें, इस रिसर्च में वैज्ञानिकों को सफलता भी मिली है। वैज्ञानिकों द्वारा एक ऐसी गर्भनिरोधक दवा पुरुषों के लिए तैयार की गई है, जिससे अस्थायी रूप से स्पर्म को निकलने से रोका जा सकता है। इस दवा का रिसर्च चूहों पर किया भी गया है और ये दवा बेहद कारगर भी साबित हुआ।

आपको बता दें, पुरुषों के लिए अभी तक कोई दवा नहीं था। इनके पास गर्भनिरोध का एकमात्र विकल्प कंडोम था। हालांकि पहले वैज्ञानिकों के द्वारा कई दवा बनाए गए थे। मगर उसमें कई गंभीर साइडइफेक्ट्स देखने को मिले, जिसके कारण इसपर रोक लगा दिया गया। तो आइए विस्तार से जानते हैं कौन-सी है ये नई गर्भ निरोधक गोली।

जानें कौन-सी है ये गर्भ निरोधक गोली

सॉल्यूबल एडेनलील साइक्लेज sAC गोलियों के विषय में नेचर कम्युनिकेशंस पत्रिका में प्रकाशित किया गया था। इस गोली का प्रभाव पुरुषों पर अधिक समय तक नहीं रहता है। इसका प्रभाव ये गोली खाने के आधे घंटे बाद शुरू होता है। वहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि ये गोली पुरुष तभी ले सकते हैं जब उन्हें इस दवा की जरूरत पड़ती है।

Also Read: Myeloma: जोड़ों में दर्द को इस महिला ने किया इग्नोर तो जानलेवा साबित हुई यह ‘साइलेंट’ बीमारी

चूहों पर किया गया प्रयोग

इस दवा का प्रयोग चूहों पर किया गया है, जिसमें शुक्राणु की गति देखी गई। इसके बाद चूहों को खुराक देने के बाद नर चूहों को मादा चूहों के साथ छोड़ दिया गया। इसके बाद चूहों ने आपस में 52 बार सामान्य तरीके से संभोग किया, लेकिन मादा चुहिया गर्भवती नहीं हुई। इसके बाद ये शोध सफल हुआ। अब ये परीक्षा फिर से अलग-अलग तरीकों से दोहराया जाएगा। अगर ये सफल हुआ तो ये गर्भनिरोधक गोली बाजार में जल्द लाई जाएगी।

Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026