---Advertisement---

Energy Drink Side Effects: दिमाग और शरीर को सड़ा देती हैं एनर्जी ड्रिंक, नुकसान जानकर आज ही कर लेंगे तौबा

Energy Drink Side Effects: मार्केट में तुरंत एनर्जी देने वाली कई सारी ड्रिंक उपलब्ध हैं। इन्हें पीने के बाद लोगों को तुरंत उर्जा तो मिल जाती है। लेकिन ये बॉडी को खोखला कर देती हैं। इसकी जानकारी डॉक्टर के द्वारा दी जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 29, 2026 5:04 अपराह्न

Energy Drink
Follow Us
---Advertisement---

Energy Drink Side Effects:  मार्केट में ऐसी कई सारी ड्रिंक्स मौजूद हैं, जिन्हें पीते ही बॉडी को तुरंत ऊर्जा मिल जाती है। वहीं, दिमाग भी बहुत फ्रेश फील करता है। युवा इसी कारण इनका सेवन बहुत ज्यादा करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है? ये कितनी नुकसानदायक होती हैं। इन्हीं एनर्जी ड्रिक के नुकसानों के बारे में डॉक्टर के द्वारा जानकारी दी जा रही है । डॉक्टर का कहना है कि, इनमें कैफीन और चीनी बहुत होती है। जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन तेज होना, एंग्जायटी के साथ-साथ डायबिटीज और मोटापे जैसी कई गंभीर बीमारियां शरीर को घेर लेती है।

Energy Drink Side Effects: दिल को करती है कमजोर

डॉक्टर का कहना है कि, एनर्जी ड्रिंक में कैफीन बहुत होता है। ये हार्ट की बीट को बढ़ा देती है।जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

एनर्जी ड्रिक किडनी का कर देगी कबाड़ा

एनर्जी ड्रिक किडनी के लिए भी बहुत नुकसानदायक होती हैं। इसमें मौजूद सिंथेटिक तत्व और प्रिजर्वेटिव्स शराब से खतरनाक होते हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-DelhiUrologyHospital

इसे शरीर से बाहर निकालने के लिए कीडनी- लीवर को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। जिसकी वजह से ये शरीर के महत्व पूर्ण अंगों को फेल कर सकती है।

कम उम्र में डायबिटीज का खतरा

एनर्जी ड्रिंक के कारण ही बहुत कम उम्र में लोगों को डायबिटीज होना शरु हो जाता है। एनर्जी ड्रिंक्स में चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है । जिसके कारण इंसुलिन रेजिस्टेंस होता है। बहुत ही कम उम्र मे व्यक्ति को शुगर हो जाता है। इसमें मौजूद कैफीन शुगर का लेवल बढ़ा सकता है। इसमें कैलोरी बहुत अधिक होती है। जिससे मोटापा बढ़ जाता है।

दिमाग का संतुलना बिगाड़ना

एनर्जी ड्रिंक में कैफीन बहुत होता है। जिसकी वजह से दिमाग बहुत एक्टिव रहता है। लेकिन इसका अधिक सेवन करने से नींद ना आने की बीमारी बढ़ने लगती है। जिसकी वजह से बेचैनी, तनाव और डिप्रेशन हो जाता है। मानसिक रुप से इंसान को खोखला करती हैं।

दांतों और हड्डियों को नुकसान पहुंचाना

एनर्जी ड्रिंक दातों को सड़ाने का काम भी करती हैं। इनमें मौजूद एसिड दांतों के इनेमल को खराब करता है। कैफीन कैल्शियम के अवशोषण को रोककर हड्डियों को कमजोर कर सकता है। जिसकी वजह से दर्द की समस्या पैदा हो सकती है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026