---Advertisement---

Eye Flu: आंखों के इंफेक्शन से जूझ रहे लोगों के लिए बेस्ट है ये देसी उपाय, दर्द और सूजन से जल्द मिल जाएगी राहत

Eye Flu: आई फ्लू में दर्द और सूजन होना आम है। इससे राहत पाने के लिए साफ पानी से ठंडी सिकाई करना जरुरी है। इन्फेक्शन को बढ़ने से रोकने के लिए डॉक्टर के द्वारा बताए जा रहे इस देसी इलाज को आजमा सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 20, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: जून 20, 2026 4:24 अपराह्न

Eye Flu
Follow Us
---Advertisement---

Eye Flu: गर्मी शुरु होते ही आंखों में फ्लू या फिर इंफेक्शन होना बेहद आम है। इसके कारण धूल, बैक्टीरियल इन्फेक्शन, लेंस के इस्तेमाल में लापरवाही और आंखों की चीजें शेयर करने से होते हैं। आँखों से निकलने वाले पानी या कीचड़ भयंकर दर्द के साथ सूजन पैदा करता है। अगर आप भी इसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा बताए जा रहे  इन देसी घरेलू उपाय को आजमा सकते हैं। ये बहुत जल्द चुभन और दर्द में राहत देगी।

Eye Flu को ठीक करने का देसी इलाज

हेल्थ एक्सपर्ट सलीम जैदी के द्वारा आई फ्लू में आराम देने वाले कुछ घरेलू नुस्खे बताए जा रहे हैं। उनका कहना है कि, आंखों में अगर इंफेक्शन बहुत ज्यादा बढ़ता जा रहा है तो किसी अच्छे आंखों के डॉक्टर को जरुर दिखाएं। इसके साथ ही दिन में साफ और ठंडे पानी से 4 से 5 बार जरुर धोएं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-HealthyHamesha

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, ठंडे पानी में अगर शहद की कुछ बूंदे मिलाकर आंखों में डाली जाएं तो ये बहुत जल्द सूजन , दर्द और चुभन में राहत देती है। इसके साथ ही वो दिन में 5 बार गुलाब जल की बूंदे डालने की सलाह दे रहे हैं। अगर आप इस तरह का कोई भी देसी इलाज कर रहे हैं तो अपने डॉक्टर को इसकी जरुर जानकारी दें। आंखें शरीर का बहुत संवेदनशील हिस्सा होती हैं। जिसके कारण  जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं। अन्यथा बड़ी समस्या हो सकती है।

आई फ्लू में क्या नहीं करना चाहिए?

अगर आपके घर में या फिर आप खुद आई फ्लू से जूझ रहे हैं तो इस दौरान कुछ चीजों को करने से बचें। आँखों में तेज खुजली होने पर भी उन्हें हाथों से न रगड़ें ये इनफेक्शन को और भी बढ़ा सकता है। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी घरेलू नुस्खा आंखों में डालने से बचें। इसके साथ ही बिना डॉक्टर की सलाह के आई ड्रॉप न लें। इस दौरान आंखों में कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट डालने से बचें। अपनी  यूज की हुई कोई भी चीज किसी अन्य व्यक्ति से शेयर ना करें।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Knee Pain

अगस्त 11, 2026

Jacqueline Fernandez

अगस्त 11, 2026

Viral fever

अगस्त 10, 2026

Health Tips

अगस्त 10, 2026

Stress

अगस्त 10, 2026