---Advertisement---

Fatty Liver: फैटी लिवर से जूझ रहे लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं ये फल, मरीज जरूर करें ट्राई

Fatty Liver: फैटी लिवर में कौन से फलों का सेवन करना हेल्थ के लिए जरुरी होता है. इसकी जानकारी लिवर एक्सपर्ट के द्वारा दी जा रही है.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 13, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Fatty Liver
Follow Us
---Advertisement---

Fatty Liver: लिवर शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग होता है. अगर इसमें जरा सी भी दिक्कत आती है तो दिल से लेकर दिमाग तक प्रभावित होता है. इसका काम खून को फिल्टर करके अन्य अंगों तक भेजना होता है. खराब खान -पीन और शराब के सेवन से लिवर पर चर्बी  जमना शुरु हो जाती है. जिसके कारण ये ठीक से काम नहीं करता है. स्थिति बिगड़ने पर मरीज की मौत तक हो जाती है. इसीलिए सही डाइट लेना बहुत जरुरी होता है. फैटी लिवर में अगर शराब, चीनी , मैदा, प्रोसेस्ड फूड, रेड मीट, पैकेटबंद स्नैक्स, और ज्यादा नमक और तली भूनी चीजों का सेवन किया जाता है तो ये हेल्थ के लिए बहुत ही खराब होता है. इसीलिए डॉक्टर के द्वारा कुछ ऐसे फल बताए जा रहे, जिनके सेवन से मरीज को राहत मिलती है. The Gastro Liver Hospital Kanpur के डॉक्टर वीके मिश्रा  कुछ चुनिंदा फाइबर युक्त फलों के बारे में मरीजों को खाने की सलाह दे रहे हैं.

Fatty Liver के मरीजों के लिए बेस्ट हैं बेरीज

फैटी लिवर से सूझ रहे मरीजों को बेरीज , ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रसभरी जैसे रसीले फलों का जरुर सेवन करना चाहिए. इनमें  एंटीऑक्सीडेंट  होते हैं, जो लिवर को इस गंभीर बीमारी से बचाते हैं.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-The Gastro Liver Hospital Kanpur

सेब देगा फैटी लिवर में राहत

इसी तरह लिवर की बीमारी में सेब का सेवन भी लाभकारी माना जाता है. सेब में पेक्टिन फाइबर होता है. ये टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर पाचन ठीक करता है.

खट्टे फलों का करें सेवन

लिवर के मरीजों को अपनी डाइट में खट्टे फलों का सेवन जरुर करना चाहिए. आप नींबू, संतरा और अंगूर खा सकते हैं. क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है, जो लिवर को डिटॉक्स करते है और इस पर जमीं चर्बी को बाहर निकालता है.

लिवर की बीमारियों के लिए बेस्ट है पपीता

पपीता भी फैटी लिवर में बहुत काम करता है. ये लिवर पर जमी चर्बी को तो साफ करता ही है. इसके साथ ही सूजन को भी कम करके दर्द में राहत देता है. पाचन शक्ति को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है.

एवाकाडो का बनाएं डाइट का हिस्सा

एवोकाडो में हेल्दी वसा होता है ये लिवर को डैमेज होने से बचाता है. इसके साथ ही दर्द से राहत देता है.

चकुंदर के साथ इन रसीले फलों का करें सेवन

इसी तरह मरीज चुकंदर , तरबूज और खरबूज को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. ये फाइबर युक्त होते हैं. इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर की सूजन कम करते हैं. इसके साथ ही हाइड्रेटिंग होते हैं और लीवर पर कम दबाव डालते हैं. जिसकी वजह से लिवर को कम काम करना पड़ता है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nimrat Kaur

मार्च 13, 2026

Heart Health Exercise

मार्च 12, 2026

Amethi Viral Video

मार्च 12, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 12, 2026

Weight Loss

मार्च 12, 2026

Eid ul Fitr 2026

मार्च 12, 2026