---Advertisement---

Fitness Tips: कुछ ही दिनों में पतली कमर पाने के लिए इस समय करें एक्सरसाइज, जानें रिसर्च में क्या हुआ खुलासा

Fitness Tips: एक्सरसाइज करने के कई सारे फायदे हैं। वहीं फिट रहने के लिए और खूबसूरत दिखने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। मगर लोगों को ये नहीं पता होता है कि एक्सरसाइज कब करें। कुछ लोग शाम के समय एक्सरसाइज करते हैं तो कोई दोपहर में करते हैं। मगर इसका फायदा लोगों को दिखता ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 15, 2023 11:27 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Fitness Tips: एक्सरसाइज करने के कई सारे फायदे हैं। वहीं फिट रहने के लिए और खूबसूरत दिखने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। मगर लोगों को ये नहीं पता होता है कि एक्सरसाइज कब करें। कुछ लोग शाम के समय एक्सरसाइज करते हैं तो कोई दोपहर में करते हैं। मगर इसका फायदा लोगों को दिखता नहीं है। मगर आपको बता दें, मॉर्निंग में एक्सरसाइज करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, शाम या दोपहर में एक्सरसाइज करने के उतने फायदे नहीं होते हैं जितना सुबह में एक्सरसाइज करने से मिलते हैं। इस बात पर रिसर्च भी किया गया है। तो आइए जानते हैं कब एक्सरसाइज करना हो सकता है फायदेमंद और इसपर क्या किया गया है रिसर्च।

चूहों पर किया गया था रिसर्च

फैट बर्न को लेकर एक बार रिसर्च चूहों पर स्वीडन के करोलिंस्का इंस्टीट्यूट ऑफ कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी ने किया था। इस रिसर्च में पाया गया है कि मॉर्निंग में एक्सरसाइज करने से अधिक फैट बर्न होता है। इसके अपेक्षा शाम के समय में काफी कम होता है। इसके लिए वैज्ञानिकों ने चूहों को दिन में दो बार इंटेंसिटी वर्कआउट पर जांच किया था। इसमें ये देखने के लिए कि चूहों के एडिपोज टिशू पर इसका क्या प्रभाव पड़ रहा है। इसका परिणाम सामने आया कि शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने वाले जीन्स सुबह के स्लॉट में काफी थे। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह में एक्सरसाइज करने के बेहतरीन फायदे होते हैं। इससे व्यक्ति के शरीर में एनर्जी लेवल मेंटेन रहता है। वहीं इससे व्यक्ति को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: सुबह पेट ठीक से साफ न होने की समस्या को झटपट दूर करेंगे ये योग आसन, Constipation से मिलेगा छुटकारा

मॉर्निंग एक्सरसाइज से करें फैट कम

फैट कम करने के लिए मॉर्निंग एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। मॉर्निंग में एक्सरसाइज करने से व्यक्ति पूरे दिन एनर्जेटिक रहता है। इसलिए हर व्यक्ति को सुबह मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज निश्चित रूप से करनी चाहिए। इससे व्यक्ति के मेटाबॉलिज्म में काफी सुधार होता है। वहीं इससे व्यक्ति कई बड़ी बीमारियों से भी बचा रहता है। इसके कारण उसे किसी भी चीज की दिक्कत नहीं होती है।

वजन कम करने के लिए करें कुछ असरदार उपाय

1. नियमित रूप से मॉर्निंग में एक्सरसाइज करें।
2. पौष्टिक तत्व युक्त आहार को डाइट में शामिल करें।
3. खूब पानी पिएं।
4. डाइट में प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन को शामिल करें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: Makeup Tips: ब्राइडल लुक को मिनिमल मेकअप से बनाएं खास, मृणाल ठाकुर की तरह आप भी दिखेंगी हूर की परी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026