---Advertisement---

Food For Heart: अब सर्दियों में हार्ट अटैक से नहीं जाएगी जान, इन 5 डाइट से रखें अपने दिल का ख्याल

Food For Heart: सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अभी शीतलहर का प्रकोप बेहद बढ़ गया है। इस स्थिति में लोगों की जान हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से जा रही है। इसमें खुद का ख्याल सबको रखना चाहिए। अभी के समय में हार्ट अटैक से बचने के लिए खुद के हार्ट का ख्याल ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 9, 2023 1:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Food For Heart: सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अभी शीतलहर का प्रकोप बेहद बढ़ गया है। इस स्थिति में लोगों की जान हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से जा रही है। इसमें खुद का ख्याल सबको रखना चाहिए।

अभी के समय में हार्ट अटैक से बचने के लिए खुद के हार्ट का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इसलिए अपने डाइट में बदलाव लाने की जरूरत है। अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे आपका दिल काफी मजबूत रहेगा। कई बार हम खाने पीने में लापरवाही कर देते हैं। इससे हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए हम अपनी डाइट के ऐसी चीजों को शामिल करेंगे जिसमें फाइबर, ओमेगा 3, एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इससे आप दिल की बीमारियों से निश्चिंत रहेंगे। तो आइए जानते हैं दिल को फिट एंड फाइन रखने के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करने की जरूरत है।

1. ओमेगा 3 फैटी एसिड को करें डाइट में शामिल

दिल को फिट रखने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड बेहद फायदेमंद है। ये शरीर के लिए गुड फैट है। इसके नियमित सेवन से दिल और लंग्स दोनों स्वस्थ रहता है। बता दें, फिश और फ्लैक्स सीड में ओमेगा 3 की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए व्यक्ति को इसे अपने डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए।

2. फाइटोकेमिकल है बेहद जरूरी

फाइटोकेमिकल युक्त भोजन को अपने डाइट में शामिल करने से व्यक्ति को कई फायदे मिलते हैं। ये एक केमिकल कंपाउंड है। इसके नियमित सेवन से व्यक्ति की इम्यूनिटी काफी स्ट्रॉन्ग होती है। इतना ही नहीं ये कैंसर सेल्स को भी बढ़ने से रोकता है। इसलिए केमिकल कंपाउंड से युक्त खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें। जिसमें लाल पीली शिमला मिर्च, ब्रोकली, बीटरूट, गाजर, बैगन शामिल है।

Also Read: Computer Syndrome: घंटों स्क्रीन टाइम से पड़ता है आंखों पर गहरा असर, लैपटॉप पर काम करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

3. विटामिन युक्त डाइट है फायदेमंद

अगर आप फिट एंड फाइन रहना चाहते हैं तो विटामिन युक्त भोजन को अपने डाइट में जरूर शामिल करें। दिल की बीमारी से बचने के लिए विटामिन बी, ए, सी, डी और ई बेहद जरूरी है। इसलिए अपने डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करें। इसके अलावा प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन जरूर करें।

4. फाइबर रखता है दिल को स्वस्थ

दिल की बीमारी से बचने के लिए फाइबर युक्त भोजन रामबाण है। फाइबर से कोलेस्ट्रोल कंट्रोल रहता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। हेल्दी हार्ट के लिए फाइबर युक्त भोजन बेहद जरूरी है। इसमें आप दाल, चना, चिया सीड्स और अनाज को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

5. एंटी-ऑक्सीडेंट से रहेंगे फिट एंड फाइन

सेहतमंद रहने के लिए एंटी ऑक्सीडेंट बहुत जरूरी है। इससे हार्ट का ख्याल बेहतर ढंग से रखा जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए एंटी ऑक्सीडेंट युक्त भोजन को डाइट में जरूर शामिल करें। इसके लिए आप संतरा, अंगूर, कॉफी, डार्क चॉकलेट, शिमला मिर्च जैसी चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Also Read: Frits Windshield: कार के विंडशील्ड पर क्यों होते हैं Black Dots, जानें सेफ्टी से जुड़े ये Interesting Facts

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026