---Advertisement---

बढ़ते Blood Pressure से हैं परेशान, आज ही करें ये 8 काम

अगर आप भी अपने बढ़ते Blood Pressure से परेशान रहते हैं तो आज हम आपके लिए 8 आसान काम लाए हैं, जिसे आपको अपनी डेली लाइफ में करना चाहिए।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 20, 2024 4:41 अपराह्न

Blood Pressure
Follow Us
---Advertisement---

Blood Pressure: अनहेल्दी खान-पान और एक गलत लाइफस्टाइल के चलते हमें कई तरह की सस्म्याएं हो जाती हैं उन्हीं दिक्कतों में सबसे उपर आती है ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की समस्या। यह दिक्कत व्यक्ति के शरीर में तब आती है जब उसकी बॉडी में रक्त प्रवाह सही ढंग से नहीं होता और जिसके कारण हृदय पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेट नहीं कर पाता। इस बीमारी से लोगों में हार्टअटैक, किडनी फेल और खून की कमी भी होने लगती है। यहीं आज हम आपके लिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के 8 आसन काम ढूंढ कर लाए हैं जिन्हें आपको जरूर करना चाहिए।

Blood Pressure से बचने के लिए करें ये 8 काम

चलिए अब ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए किये जाने वाले 8 कामों पर एक नजर डालते हैं।

1. एक्सरसाइज करें: अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आपको दिन में कम से कम 1 से डेढ़ घंटे तक एक्सरसाइज जैसे, साइकिलिंग, वॉकिंग और स्विमिंग करनी चाहिए। एक्सरसाइज आपके ब्लड प्रेशर की दिक्कत के साथ-साथ स्ट्रेस और बॉडी पेन की दिक्कत के लिए भी काफी लाभकारी है।

2. वेट को मेंटेन रखें: अगर आप चाहते हैं कि, आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहे तो आपको अपना वेट मेंटेन रखना चाहिए। अगर वह बढ़ा हुआ है तो, अपनी डाइट में हरी सब्जियां, दाल, दलिया, और फ्रूट्स को ऐड कर वजन कम करने की कोशिश करें।

3. शराब का सेवन सिमित करें: शराब के अधिक सेवन से लीवर में कई तरह की दिक्कतें जैसे, लीवर में सूजन और फैटी लीवर सहित कई बीमारियां हो जाती हैं। यहीं आपको अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कम से कम शराब का सेवन करना चाहिए।

4.स्ट्रेस कम करें: स्ट्रेस बढ़ने से ब्लड प्रेशर तेज़ी से बढ़ सकता है। आप अपने स्ट्रेस को कम करने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज, मैडिटेशन और खुदको कामों में उलझा सकते हैं।

5. हेल्दी डाइट को फॉलो करें: अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए आपको एक हेल्दी डाइट फॉलो करनी चाहिए। और आप अपनी डाइट को हेल्दी बनाने के लिए फेश फ्रूट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, अनाज, प्रोटीनयुक्त भोजन और कम कैलोरीज के खाने का सेवन कर सकते हैं।

6. इन चीजों का सेवन न करें: अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने या उसे कम करने के लिए आपको बाहर के अनहेल्दी स्ट्रीट फूड्स, जैसे चाउमीन, मोमोस, चिली पोटैटो और बर्गर और पैकेट की चीजें नहीं खानी चाहिए। इन सभी चीजों में फैट, शुगर और कैलोरीज़ काफी अधिक होती है जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है।

7. कॉफ़ी और चाय का सेवन भी कम करें: कॉफ़ी और चाय का सेवन भी कई तरह की दिक्कतों का कारण होता और उन्हीं में से एक है ब्लड प्रेशर बढ़ना। अपने बीपी को कंट्रोल करने के लिए आपको कॉफ़ी और चाय का सेवन कम कर देना चाहिए।

8. नंगे पैर घांस पर चलें: नंगे पैर घांस पर चलना कई तरह की शारीर समस्याओं को कम करने और ब्लड फ्लो में सुधार लाने के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। आप अपने ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए रोज सुबह नंगे पैर घांस पर चल सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026