---Advertisement---

Garlic Side Effects: इन 4 समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए जहर है लहसुन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलती

Garlic Side Effects: लहसुन खाने की स्वाद को बढ़ाने के लिए एक परफेक्ट तड़का है। आमतौर पर सब्जियों की टेस्ट को अलग करने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों में लहसुन खाने के अनेक फायदे आपने सुने होंगे। यह आपके शरीर को गर्मी देने से लेकर बुखार तक को कम करने में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 23, 2023 3:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Garlic Side Effects: लहसुन खाने की स्वाद को बढ़ाने के लिए एक परफेक्ट तड़का है। आमतौर पर सब्जियों की टेस्ट को अलग करने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों में लहसुन खाने के अनेक फायदे आपने सुने होंगे। यह आपके शरीर को गर्मी देने से लेकर बुखार तक को कम करने में कारगर है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को लहसुन भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। लहसुन खाने से आपकी समस्याएं बढ़ सकती है इसलिए जरुरी है कि आप इससे होने वाले नुक्सान को जान लें। जी हां, कुछ बीमारियों से ग्रसित लोगों को लहसुन से दूरी बना लेनी चाहिए। आइए जानते हैं आखिर किन लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए लहसुन।

एसिडिटी से ग्रसित लोगों को लहसुन से बना लेनी चाहिए दूरी

लहसुन एसिडिटी से पीड़ित लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए। अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो आप लहसुन खाना आज से ही बंद कर दें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके सीने में जलन की समस्या हो सकती है। लहसुन काफी गर्म होता है और इसलिए इसे कम सेवन करना चाहिए।

Also Read: Myeloma: जोड़ों में दर्द को इस महिला ने किया इग्नोर तो जानलेवा साबित हुई यह ‘साइलेंट’ बीमारी

मुंह की बदबू आ रही है तो ना खाए लहसुन

कुछ लोगों की सांस और मुंह से भी बदबू आती है। ऐसे लोगों को कभी भी लहसून का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल इसमें पाए जाने वाले सल्फर की वजह से मुंह की बदबू की समस्या और बढ़ सकती है और यह लंबे समय तक रह सकता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को नहीं खानी चाहिए लहसुन

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को लहसुन भूलकर भी नहीं खानी चाहिए। जो लोग खून पतला करने की दवाई खा रहे हैं उन्हें भी दूरी बना लेनी चाहिए क्योंकि यह आपकी जान पर बात आ सकती है।

सर्जरी करवानी है तो बना लें लहसुन से दूरी

लहसुन काफी गर्म होता है। यह आपके हार्ट से लेकर ब्लड तक के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आपकी किसी वजह से सर्जरी होनी है तो आज से ही लहसुन खाना बंद कर दें। विशेषज्ञों की माने तो सर्जरी से कुछ हफ्ते पहले से लेकर और बाद के कुछ हफ़्तों तक लहसुन के सेवन से बचना चाहिए।

Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026