---Advertisement---

Hand Sanitizer: हाथों को सैनिटाइज करने वाले हो जाएं सावधान, जानें कैसे स्किन को करता है कबाड़?

Hand Sanitizer: अगर संक्रमण से बचने के लिए आप भी बार-बार हैंड सैनिटाइज़र का यूज करते हैं तो सावधान हो जाएं। ये आपकी स्किन को खराब कर सकता है। इसकी जानकारी डॉक्टर के द्वारा दी जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 20, 2026 5:47 अपराह्न

Hand Sanitizer
Follow Us
---Advertisement---

Hand Sanitizer:  कोरोना के समय जानलेवा वायरस से बचने के लिए लोगों ने खूब सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया। आज भी लोग खुद को किटाणुओं से बचाने के लिए इसका यूज करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है? बार-बार हाथों में लगाने से ये स्किन की धज्जियां उड़ा सकता है। डॉक्टर तरंग कृष्णा के द्वारा हैंड सैनिटाइजर के साइड इफेक्ट के बारे में बताया जा रहा है। अगर आपको किसी नई  मुसीबत में नहीं फंसना तो इसके दुष्प्रभावों के बारे में जरुर जानें।

Hand Sanitizer कैसे करता है स्किन खराब?

डॉक्टर तरंग कृष्णा का कहना है कि, सैनिटाइज़र का बार-बार यूज करने से त्वचा का प्राकृतिक तेल खत्म हो सकता है। जिसके कारण हाथ सूखे और बेजान हो सकते हैं।सैनिटाइज़र में मौजूद अल्कोहल की मात्रा कीटाणुओं को तो मारती है, लेकिन धीरे-धीरे त्वचा की नमी को छीनकर स्कीन की बीमारियों को जन्म दे सकता है।

अगर इसका बहुत-ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है तो हाथों में जलन , खुजली के साथ एलर्जी हो सकती है। ये अच्छे बैक्टीरिया को खत्म करता है। जब सैनिटाइजर से त्वचा खराब होती है तो ये दूसरे संक्रमणों का खतरा भी बढ़ा देता है।  डॉक्टर का कहना है कि, एक लिमिट तक इसका इस्तेमाल ठीक होता है। लेकिन इसके बाद इसके बहुत बुरे प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। स्थिति बिगड़ने पर ये एक्जिमा और सोरायसिस का रुप भी ले सकते हैं। इसमें मौजूद एल्कोहल त्वचा पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है।

सैनिटाइजर कब करें इस्तेमाल?

डॉक्टर का कहना है कि, अगर आपको संक्रमण के साथ सैनिटाइजर के बुरे प्रभावों से बना है तो सही से इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल तभी करें जब किसी सार्वजानिक चीज को छू रहे हों , अस्पताल या मरीज को छूने के बाद सैनिटाइजर हाथों में लगाना चाहिए। पैसों का लेन-देन करते हुए इसे लगा सकते हैं। खाने से पहले बिल्कुल भी सैनिटाइजर का यूज ना करें। कोशिश करें जब जरुरत हो तभी इसका इस्तेमाल करें, बार-बार इसका इस्तेमाल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026