---Advertisement---

Health Tips: बाल्टी या शावर! सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेस्ट? एक्सपर्ट का जवाब आपको चौंका देगा

Health Tips नहाना केवल शरीर की सफाई नहीं, बल्कि ताजगी और सेहत से जुड़ा है. जहां भागदौड़ भरी जिंदगी में शावर एक 'लक्जरी' चीज बन गया है, वहीं पारंपरिक बाल्टी और मग से नहाने के कई सारे फायदे हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 27, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips:  धीरे-धीरे लोग बाल्टी और मग से नहाना छोड़ शावर का इस्तेमाल कर रहे हैं. बड़े शहरों में ये चलन काफी बढ़ गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं? ये हेल्थ पर कितना बुरा असर डालता है. इसकी जानकारी हेल्थ एक्सपर्ट विवेक मित्तल Fit Tuber  चैनल पर दे रहे हैं. उनका कहना है कि,शावर की तुलना में बाल्टी से नहाना अधिक फायदेमंद है, क्योंकि यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है. बेहतर स्वास्थ्य के लिए पानी को पहले पैरों पर, फिर शरीर पर डालने की सलाह दी जाती है, न कि सीधे सिर पर. क्योंकि बाल्टी और मग से नहाने पर पूरी बॉडी की अच्छी से सफाई होती है.

Health Tips:  शावर से नहाने वाले हो जाएं सावधान

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, शावर से जब नहाया जाता है. तो बॉडी के पार्ट्स को सही से धोने का मौका नहीं मिल पाता है. क्योंकि इसमें खड़े होकर नहाया जाता है. जिसके कारण शरीर में बैक्टीरिया रह जता हैं. बाल्टी और मग से लोग बैठकर नहाते हैं. जिसके कारण हाथ-पैरों सहित पूरी बॉडी को धीरे- धीरे साफ करना आसान होता है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-FitTuberHindi

इससे बैक्टीरिया जल्दी बाहर निकलते हैं. वहीं, शावर की तेज फुहार सीधे सिर पर गिरने से बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं, जिससे बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है.सिर और आंखों पर सीधे तेज ठंडे या गर्म पानी की फुहार पड़ने से आंखों की रोशनी पर बुरा असर पड़ सकता है. सीधे सिर पर पानी गिरने से शरीर का तापमान अचानक बदलता है, जिससे कुछ लोगों को माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या हो सकती है. वहीं, इसमें पानी की बर्बादी भी ज्याद होती है. इतना ही नहीं, सोने से ठीक पहले शावर लेना आपकी नींद खराब कर सकता है.

बाल्टी और मग से नहाने के फायदे

इसके साथ ही बाल्टी और मग से नहाना काफी फायदेमंद होता है.बाल्टी को साफ करना शावर हेड के मुकाबले आसान होता है. शावर हेड में बैक्टीरिया जम जाते हैं , जो बॉडी के अन्य अंगों को प्रभावित कर सकते हैं. मग से नहाना एक धीमा काम है, जिससे आप अच्छा फील कर सकते हैं. पानी की बचत भी होती है और पूरे शरीर को धीरे-धीरे साफ करने का मौका भी मिल जाता है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heat Stroke

जून 6, 2026

Neha Kakkar

जून 6, 2026

Health Tips

जून 5, 2026

Weight Loss

जून 5, 2026

Rajasthan Viral Video

जून 5, 2026

Viral Video

जून 5, 2026