---Advertisement---

Oily Scalp पर कौन सा हेयर ऑयल लगाना चाहिए? ऑयली बालों की समस्या से जूझ रहे लोग जरुर जानें

Oily Scalp : ऑयली स्कैल्प से परेशान लोगों को बालों में तेल जरुर लगाना चाहिए। इसे लगाने का तरीका डॉक्टर के द्वारा बताया जा रहा है। उनका कहना है कि, तेलीय बालों से जूझ रहे कुछ लोग एक गलती को बार-बार करते हैं। जिसके कारण उनके हेयर डैमेज हो जाते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 25, 2026 6:21 अपराह्न

Oily Scalp
Follow Us
---Advertisement---

Oily Scalp:  काफी लोगों की शिकायत होती है कि, उनके बाल बिना तेल लगाए ही ऑयली रहते हैं। इसीलिए वो बालों में कभी तेल नहीं डालते हैं। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि  डॉक्टर सलीम जैदी ऐसा ना करने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि, जिन लोगों के सिर की चिपचिपी त्वचा होती है। उन्हें तेल जरुर डालना चाहिए। ऑयली स्कैल्प होने का मतलब यह नहीं है कि आपको तेल नहीं लगाना चाहिए। कभी-कभी स्कैल्प पर अधिक तेल इसलिए निकलता है क्योंकि वह डिहाइड्रेटेड या असंतुलित होती है। अगर सिर में नियमित रुप से तेल डाला जाए तो ये परेशानी ठीक हो सकती है।

Oily Scalp वाले लोगों को कौन से तेल बालों में लगाने चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी तेलीय बालों की समस्या से परेशान लोगों को इससे निजात दिलाने का तरीका बता रहे हैं। उनका कहना है कि, ऐसे लोगों को  हल्के तेलों डालना चाहिए।  ऑयली स्कैल्प वाले लोगों को भारी तेलों के बजाय हल्के तेल लगाने चाहिए।ऐसे लोग नारियल तेल ,जोजोबा ऑयल या आर्गन ऑयल  लगा सकते हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-HealthyHamesha

जिन लोगों के सिर पर प्राकृतिक रुप से बहुत ज्यादा तेल निकलता रहता है उन्हें बालों में कम और हल्का तेल लगाना चाहिए।केवल एक चम्मच तेल लें और उंगलियों के पोरों से स्कैल्प पर हल्का मसाज करें। मसाज कम से कम 5 मिनट तक करें। इस तेल को बहुत देर तक न छोड़ें। इसे केवल 30 से 40 मिनट तक लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें। अगर नियमित रुप से ऐसा किया जाए तो ऑयली हेयर की समस्या से बचा जा सकता है। गर्मी में इस समस्या से लोगों को ज्यादा परेशान होना पड़ता है। अगर आप ऑयली स्कैल्प से बचाना चाहते हैं तो नारियल तेल और करी पत्ता को एक साथ पका कर इस तेल का यूज कर सकते हैं। वहीं, आंवला और भृंगराज को नारियल के तेल के साथ मिक्स करके भी लगा सकते हैं।

ऑयली स्कैल्प से परेशान लोग भूलकर भी ना करें ये गलती

ऑयली स्कैल्प वाले लोग अकसर एक गलती बार-बार करते हैं। वो रोजाना शैम्पू करना शुरु कर देते हैं।  इसके साथ ही बिल्कुल भी बालों में तेल को नहीं डालते हैं।  अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं।  क्योंकि  इससे स्कैल्प डिहाइड्रेटेड हो सकती है और इस कमी को पूरा करने के लिए ग्रंथियां और भी ज्यादा तेल बनाने लगती हैं। हल्का तेल लगाने से स्कैल्प को नमी मिलती है और ऑयली हेयर की समस्या कम हो जाती है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 11, 2026

Jhansi Viral Video

जून 11, 2026

Poonam Pandey

जून 11, 2026

Welcome To The Jungle

जून 11, 2026

Bahraich News

जून 11, 2026

Elvish Yadav

जून 11, 2026