---Advertisement---

Health Tips: आम से जुड़े 4 सबसे विवादित झूठों का डॉक्टर ने किया पर्दाफाश, डायबिटिज से लेकर मोटापे से जूझ रहे मरीज जरुर जानें

Health Tips: आम से जुड़े कुछ मिथ हैं, जिनके कारण लोग इसका सेवन करने से बचते हैं. इस स्वादिष्ट फल का सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर अंशुमन कौशल के द्वारा दी जा रही ये अहम जानकारी जरुर जानना चाहिए .

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 18, 2026 4:29 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: आम गर्मियों में खाए जाने वाला सबसे पसंदीदा फल है. ये स्वाद में जितना अच्छा होता है, वहीं, इससे जुड़े मिथ भी उतने ही हैं. जिसके कारण काफी लोग सेवन डरते हुए करते हैं या फिर खाते ही नहीं हैं. अगर आप डायबिटिज, मोटापे , मुहासे जैसी समस्या से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर की ये अहम जानकारी जरुर जानें . सोशल मीडिया पर TheAngry_Doc  नाम से फेमस  डॉक्टर अंशुमन कौशल आम से जुड़े 4 मिथ के बारे में बता रहे हैं. इन्हें जानने के बाद आपको काफी हैरानी होगी.

1-शुगर के मरीज आम खा सकते हैं या नहीं

डॉक्टर अंशुमन कौशल  का कहना है कि, कुछ लोगों को लगता है  शुगर के मरीज आम बिल्कुल नहीं खा सकते? लेकिन  सच ये है शुगर के रोगी सीमित मात्रा में आम खा सकते हैं।  इसे अन्य फाइबर से जुड़ी चीजों के साथ सीमित मात्रा में खाया जा सकता है.

2-आम खाने से क्या वजन बढ़ता है?

काफी लोगों को लगता है कि, आम खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन ऐसा नहीं है.  डॉक्टर का कहना है कि, आम में फैट या कोलेस्ट्रॉल नहीं होता। वजन तब बढ़ता है जब आप  कैलोरी से भरी हुई चीजों को आम के साथ खाते हैं. अगर इसका शेक बनाकर बहुत अधिक चीनी के साथ खा रहे हैं तो यकीनन वजन बढ़ेगा.

3- आम के सेवन से क्या दाने निकलते हैं?

गर्मी और मुहांसे से जुड़ा एक मिथ ये भी है कि,आम शरीर में गर्मी पैदा करता है और पिंपल्स का कारण बनता है. डॉक्टर अंशुमन कौशल का कहना है कि, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

देखें वीडियो

मुहांसे अक्सर आम पर लगे पकने वाले केमिकल के कारण होते हैं. अगर आम को पानी में कुछ घंटे के लिए भिगोकर खाया जाए तो वजन मुहासे और दाने नहीं निकलेंगे. पानी के अंदर रखने से इनकी गर्मी निकल जाती है.

4-आम कब खाएं?

डॉक्टर का कहना है कि, काफी लोगों को लगता है कि, आम अगर रात में खाया जाए तो फायदेमंद होता है. लेकिन सच ये है कि,  इसे कभी भी खाया जा सकता है. बस ध्यान रहे कि सोने से ठीक पहले भारी मात्रा में न खाएं, क्योंकि इसमें मौजूद शुगर और फाइबर से पाचन बिगड़ सकता है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nepal floods

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

PM Modi Uzbekistan Visit

अगस्त 28, 2026

Health Tips

अगस्त 28, 2026

Raksha Bandhan 2026

अगस्त 28, 2026

Strait of Hormuz

अगस्त 27, 2026