---Advertisement---

Health Tips: बदलते मौसम में अपनी सेहत का इस तरह रखें ध्यान, नहीं भागना पड़ेगा डॉक्टर के पास

Health Tips: फरवरी खत्म होने में हैं और अभी से ही दिन में गर्माहट महसूस होने लगी है। ऐसे में सुबह हल्की ठंड का एहसास होता है। तो वहीं, दिन में गर्मी लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इस बदलते मौसम से हमें कितने नुकसान हो सकते हैं। दअरसल, गर्मी जब शुरू होती ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: फ़रवरी 26, 2024 3:45 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 26, 2024 4:42 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: फरवरी खत्म होने में हैं और अभी से ही दिन में गर्माहट महसूस होने लगी है। ऐसे में सुबह हल्की ठंड का एहसास होता है। तो वहीं, दिन में गर्मी लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इस बदलते मौसम से हमें कितने नुकसान हो सकते हैं। दअरसल, गर्मी जब शुरू होती है और खत्म होती है तब मौसम बदलने लगता है। जिसके कारण हवा में कई तरह के वायरस मौजूद होते हैं। ​इसके कारण हमें सर्दी,खांसी, बुखार जल्दी हो जाता है।

इसके अलावा बदलते मौसम से हम एडेनोवायरस, इन्फ्लूंएजा ए, आरएसवी और राइनो-एंटरोवायरस जैसी बीमारियों की चपेट में भी आ जाते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतें जब आती हैं जब छोटे बच्चे इन बीमारियों की चपेट में आते हैं। तो इन समस्याओं से बच्चों और खुद को कैसे बचाया जाए। इसके लिए यहां पढ़ें..

Health Tips: बदलते मौसम में बीमारी से बचने के लिए क्या करें

बीमारी से बचने के लिए बढ़ाएं इम्युनिटी

यदि आप बदलते मौसम से होने वाली बीमारियों से बचना चाहते हैं तो अपनी इम्युनिटी को बढ़ाएं। इसके लिए आपको अपनी डाइट में आंवला, नट्स, हल्दी, ग्रीन टी, आदि चीजों को शामिल करना होगा।

बीमार हैं तो इन चीजों का न करें सेवन

यदि आप बीमार हैं तो आप मिर्च-मसाले वाली चीजों का सेवन न करें। आप बाहर की चीजें जैसे न्यूड्लस, बर्गर या कोई भी जंक फूड को अपने आहार में शामिल न करें।

फ्लू से बचने के लिए ऐसे करें बचाव

  • यदि आपके घर, दफ्तर या कार्यालय में कोई बीमार है। तो आपको वहां जाने में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। बेहतर होगा कि आप उनसे थोड़ी दूरी बनाने की कोशिश करें।
  • इस बदलते मौसम में जो सर्दी खांसी से पीड़ित हैं उनकों अपनी नाक और मुहं छुने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से बैक्टीरिया फैलता है।
  • यदि आपको जुकाम हैं तो अपनी नाक को ढककर रखें। साथ छींकते वक्त अपनी नाक और मुंह के पास रूमाल या टिश्यू पेपर रखें। इससे आपके आसपास के लोग बीमार होने से बच सकते हैं।
  • यदि आपके आसपास कोई बीमार है या आप खुद बीमार हो। तो आपको दिन में कई बार हाथ धोने चाहिएं। आप चाहें तो सैनेटाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यदि आप बीमार हैं तो आपको भरपूर आराम करना चाहिए। साथ ही खाने में हेल्दी फूड का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा आपकों लोगों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026