---Advertisement---

Health Tips: कम उम्र के लोगों में बढ़ने लगे सिरदर्द के मामले, जानें इसके पीछे की असल वजह

Health Tips: बिगड़ती हुई जीवनशैली के चलते लोगों में सिर दर्द की समस्या बढ़ने लग गई है। खासतौर से इससे जूझने वाले पीड़ित 26-35 वर्ष के हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 18, 2023 3:46 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: देश में एकदम से सिरदर्द से पीड़ित लोगों की संख्या में तेजी का उछाल देखने को मिला है। अचानक से बढ़ रही सिर दर्द की दिक्कतों के पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं। लेकिन तनाव उनमें से एक मुख्य कारण है। आजकल बदल रहे लाइफस्टाइल और बिजी दिनचर्या के चलते लोग अपने ऊपर खास ढंग से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं जिसका सीधा असर उनकी बिगड़ती हुई सेहत पर देखने को मिलता है। लेकिन कोविड के बाद से सबसे ज्यादा साइड इफेक्ट लोगों की मानसिक स्थिती में देखने को मिले हैं। जिस कारण सिर दर्द होना एक आम बात हैं। आज इस आर्टिकल में आपको स्ट्रेस और सिरदर्द से होने वाले नुकसान के बारे में जाननें को मिलेगा।

स्ट्रेस होने की क्या है मुख्य वजह

आमतौर पर तनाव होने की मुख्य वजह किसी भी बात या काम को लेकर चिंतित रहना और कई बार परिवारिक समस्याओं के चलते भी लोगों की मानसिक स्थिती खराब होने लगती है। तनाव की असली वजह जाननें के लिए एक रिसर्च की गई थी जिसमें दो ग्रुप बनाए गए थे एक ग्रुप में काम करने वाले और दूसरे में काम न करने वाले । दोनों ही ग्रुप में तनाव देखने को मिला है। जहां एक तरफ काम करने वाले अपने काम को लेकर परेशान रहते थे, तो वही दूसरी काम न करने वाले अपने परिवार की दिक्कतों को लेकर। दोनों ही स्थिती में स्ट्रेस बराबर देखने को मिला था। कई बार तनाव इतना अधिक हो जाता है कि उसका सीधा असर शरीर में मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से देखने को मिलता है। लोग अपने दिमाग पर पड़ रहे स्ट्रेस को सही तरह से हैंडल नहीं कर पाते है, जिसे उनके व्यवहार में काफी बदलाव आता हुआ नजर आता है। इस समय में सबसे ज्यादा तनाव से पीड़ित होने वाले लोगों की उम्र 26 से लेकर 35 वर्ष तक हैं। इस उम्र के लोगों में सबसे अधिक तनाव देखने को मिलता है।

सिर दर्द होने के साइड इफेक्ट्स

बढ़ते हुए तनाव के कारण होने वाले सिर दर्द से लोगों के ब्रेन में मौजूद मांसपेशियां अधिक दर्द करने लगती है। जिसके कारण किसी भी तरह को काम को करने में मन नहीं लगता है और बहुत जल्द से थकान महसूस होने लगती है।

इस तरह की गलतियों को भूलकर भी न करें

कई बार इंसान बिना खाए काफी घंटों तक काम करते रहते हैं। जिस कारण खाली पेट होने से उनके पेट में गैस बना शुरु हो जाती है और उन्हें बहुत तकलीफ होती है।

हर रोज वर्कआउट करना सिर दर्द की तकलीफ को कम कर सकता है। रोज सुबह उठकर एक्सरसाइज करने से माइंड एकदम रिफ्रेशिंग रहता है, जो हमारे दिमाग की स्थिती को बेहतर करने के लिए बहुत आवश्यक है।

एक नॉर्मल इंसान के लिए 7 से 8 घंटे की नींद पूरी लेना बहुत जरुरी है। यदि उसकी नींद पूरी नहीं होती है, तो उसका सीधा असर उसके सिर पर और उसके बदलते हुए मूड पर देखने को मिलता है। इसी वजह से नींद को पूरी मात्रा में लेना बहुत जरुरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026